टायर फटने से बेकाबू हुई ओमनी, लहराती हुई सामने से आ रही बुलेराे से जा भिडी, 9 गंभीर घायल, वाहन क्षतिग्रस्त

दतिया। तेज गति से आ रही ओमनी कार का टायर फट जाने से वह सामने से आ रही बुलेरो में जा भिडी। हादसा भांडेर-चिरगांव मार्ग पर भांडेर से महज तीन किमी दूर स्थित हंसापुर बंदा के पुल पर घटित हुआ। इस घटना में जहां दोनों वाहनों के सवार घायल हो गए वहीं वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। भिंडत इतनी जोरदार था कि आसपास से गुजर रहे लोग भी दहशत में आ गए। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से सभी सवारों को वाहनों से बाहर निकाला जा सका। जिन्हें एम्बुलेंस और एफआरवी वाहन की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार चिरगांव की ओर से आ रही मारुति ओमनी क्रमांक यूपी93 वीवी 5216 का अचानक टायर फट जाने से वह अनियंित्रत हो गई, इसी दौरान ग्वालियर से भांडेर के रास्ते चिरगांव होते हुए गरौठा जा रही बुलेरो क्रमांक यूपी93 वाय 6011 भी सामने से आ रही थी। जिससे बेकाबू ओमनी जा भिड़ी। घटना शाम साढ़े पांच बजे की है। इस भिडंत में दोनों वाहन में मौजूद 9 लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर एम्बुलेंस और एफआरवी मौके पर पहुंची। जहां ग्रामीणों की मदद से घायलों को वाहनों से निकालकर भांडेर स्थित सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भिड़ंत इस कदर जोरदार थी कि जहां ओमनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं बोलेरो का सामने का हिस्सा टूट गया। इस हादसे में बुलेरो सवार रामअवतार रावत गरौठा, पवन रजक गरौठा, गुड़िया रिछारिया गरौठा, राजेन्द्र कुमार गरौठा, रश्मि गरौठा घायल हो गए वहीं ओमनी सवारों में गोविंद सिंह लोहापीटा, शिवम सर्राफ, लक्ष्मी लोहापीटा, शाहिद खान निवासीगण भांडेर घायल हुए हैं।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter