बाइक, जेबरात सहित एक लाख का माल बरामद, पुलिस ने पकड़े तीन चोर

दतिया।  भांडेर पुलिस की नए वर्ष की शुरुआत सफलता के साथ हुई। हाल ही में भांडेर थाने की कमान संभालने वाले टीआई विजय लोधी ने नगर में हुई तीन चोरियों का खुलासा करते हुए तीन आरोपी चोरी के सामान सहित गिरफ्तार कर लिए। पकड़े गए चोरों के कब्जे से सोने चांदी के जेबरात, बाइक सहित अन्य कीमती सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने जिन तीन आरोपित को पकड़ा है उनके नाम रोहित रजक पुत्र बल्ली उर्फ अवधकिशोर, जावेद पुत्र जाहिद खान निवासीगण अकबरपुर मोहल्ला भांडेर तथा सोनू जोशी पुत्र ओमप्रकाश बताए गए हैं। जिनके पास से लगभग एक लाख रुपये मूल्य का माल बरामद हुआ है।

टीआई लोधी ने तीन चोरियों का खुलासा करते हुए जानकारी दी गई कि इनमें 31 अगस्त 20 में खाई का बाजार निवासी राजेश पांडे के यहां से चोरी गए लेपटॉप व मोबाइल, 24 नवंबर को ग्राम दासना थाना शाजापुर उप्र निवासी सुनील कुमार समाधिया के वैवाहिक कार्यक्रम दौरान हरिओम पैलेस भांडेर से चोरी गई टीवीएस स्पोर्ट बाइक तथा अकबरपुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक हरिराम दिनकर के यहां से 5 दिसम्बर 20 को हुई चोरी में सोने-चांदी के जेवर, दो मोबाइल एवं तीन आधारकार्ड चोर ले गए थे। पुलिस पकड़े गए चोरों से अन्य मामलों के बारे में भी पूछतांछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपितों से अन्य हुईं चोरियों के विषय में भी जानकारी मिल सकती है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय सिंह लोधी सहित सायबर प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार, उप निरीक्षक आकाश संसिया, उप निरीक्षक प्रियंका सिंह, सउनि अरविंद सिंह भदौरिया, सउनि हरपाल सिंह, आरक्षक संदीप जाट, देवेंद्र सिंह, मनोज तोमर, मनीष दुबे, जीत यादव, अंकित कुमार, छोटे खांडेल की भूमिका रही।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter