सिर्फ तुम : डाक्टर से जांच की बात सुनकर हनी हुई गायब, सुहानी और ममता सबके सामने खोलेंगे आशा की पोल!

सिर्फ तुम : एपिसोड की शुरुआत में सुहानी, ममता और रणवीर को बताती है कि हनी ने गर्म चाय पी और उसका मुंह जल गया। सुहानी कहती है कि उसे देखकर लग रहा था जैसे हनी उसके चेहरे पर चाय फेंक देगी। ममता कहती है कि हनी उनके लिए ठीक नहीं है। रणवीर कहता है कि वह उसका इलाज करेगा और वह सुहानी से पूछता है कि क्या वह ठीक है। सुहानी कहती है हाँ वह ठीक है। सुहानी कहती है अंश ने जानबूझ कर हनी से शादी की है। ताकि घर में ड्रामा चलता रहे।

रणवीर कहता है कि वह उसे घर से बाहर निकाल देगा। हनी को बर्फ खाता देख आशा कहती है कि हनी उनकी इस तरह मदद नहीं कर सकती क्योंकि जब उसे सुहानी को परेशान करने के लिए कहा गया तो उसने खुद का ही मुंह जला लिया।

इसके बाद अंश हनी को झूठ बोलने के लिए मजबूर करता है कि वह सबके सामने कह दे कि सुहानी ने गर्म चाय डालकर उसका मुंह जला दिया। अगर वह ऐसा नहीं करती है तो वह उसे पागलखाने में छोड़ आएगा। यह सुनकर हनी झूठ बोलने को तैयार हो जाती है।

हनी, विक्रांत के पास जाती है और कहती है कि सुहानी ने उससे बदला लिया और उसका मुंह जला दिया। आशा कहती है कि निश्चित रूप से ममता ने सुहानी को हनी के साथ यह सब करने को कहा होगा।

अंश कहता है कि ऐसा सुहानी को नहीं करना चाहिए था। विक्रांत, सुहानी पर चिल्लाता है और उससे पूछता है कि उसने हनी को इस तरह क्यों प्रताड़ित किया। सुहानी कहती है कि उसने कुछ नहीं किया। सुहानी कहती है कि हनी ने खुद गर्म चाय पी थी जिससे उसका मुंह जल गया। जबकि उसने तो मदद करने की कोशिश की थी।

रणवीर ने विक्रांत को सुहानी पर आरोप लगाने से रोका। वह कहता है कि वह सुहानी के खिलाफ कुछ भी बुरा नहीं सुनेगा। जब वे सभी जानते हैं कि हनी पहले दिन से ही उनका दिमाग खराब कर रही है।

उसने तीन बार सीन क्रिएट किया और फिर भी उन्हें लगता है कि वह नॉर्मल है। आशा कहती है कि हनी निर्दोष है और किसी को भी उसे दोष देने या उसे छोटा करने का अधिकार नहीं है। कब तक उसका परिवार अपमान सहेगा?

रणवीर कहता है कि वह हनी की जांच के लिए घर में मनोचिकित्सक को बुलाएंगे और वह तय करेगा कि वह सामान्य है या नहीं। यदि हनी को मानसिक समस्या है तो उसे घर छोड़ना होगा।

आशा, विक्रांत को कुछ कहने के लिए कहती है क्योंकि रणवीर की संतुष्टि के लिए वे घर में मनोचिकित्सक को बुलाकर हनी को पागल साबित नहीं कर सकते। विक्रांत कहता है कि कोई मनोचिकित्सक यहां नहीं आएगा और यह उसका अंतिम निर्णय है। वह रणवीर से सख्ती से कहता है कि वह उसके आदेश को मानें। रणवीर उसका पीछा करता है।

जब विक्रांत उसे डॉक्टर को बुलाने की अनुमति नहीं देता तो रणवीर अड़ा रहता है। दादू उन्हें दरवाजा खोलने के लिए कहते हैं। वह कहते हैं कि ये दोनों हमेशा बहस में क्यों पड़ते हैं।

आशा कहती है कि अगर रणवीर विक्रांत पर हमला करता है तो क्या होगा। ममता कहती हैं कि उनका बेटा ऐसा नहीं है। आशा दरवाजा खटखटाने की कोशिश करती है और रणवीर विक्रांत दोनों बाहर आ जाते हैं।

विक्रांत सभी को बताता है कि मनोचिकित्सक आएगा और हनी की जांच करेगा। ऐसा करने से सारा ड्रामा हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा ताकि दोबारा ऐसी समस्या न हो। अंश और आशा उसके फैसले के बारे में सुनकर चौंक जाते हैं।

विक्रांत डाक्टर को फोन करता है। लेकिन बाद तभी हनी गायब हो जाती है। ममता कहती है कि सच्चाई का खुलासा होने से रोकने के लिए अंश उसे छुपा सकता है। हवेली में आशा और अंश समेत सभी हनी को ढूंढते हैं।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter