मुंबई । ‘सिर्फ तुम’ कलर्स टीवी का शो इन दिनों लोकप्रियता हासिल कर रहा है। शो के आने वाले एपिसोड में कुछ बड़े ट्विस्ट और टर्न लेकर आ रहे हैं। कहानी में रणवीर और सुहानी को लेकर नया मोड़ दिया गया है।
हाल ही में रणवीर और सुहानी सात फेरे लेकर पति-पत्नी बने हैं। लेकिन रणवीर का पिता विक्रांत इस रिश्ते से खुश नहीं है। वह आशा से शादी कर रणवीर की मां ममता को परेशान करता है। शो में आ रहे नए टि्वस्ट के कारण यह दर्शकों में रोमांच पैदा कर रहा है।
अभी तक कहानी में अंश, हनी नाम की लड़की से शादी करता है। अंश हनी को रणवीर से बदला लेने के लिए मोहरा बनाना चाहता है। शादी की पहली रात ही अंश हनी को रणवीर और सुहानी के खिलाफ भड़का देता है।
हनी भड़क जाती है और वह सुहानी के कमरे में पहुंचकर अपनी शिकायत रखती है। हनी कहती है कि उसका कमरा छोटा है। इसलिए उसे रणवीर का कमरा चाहिए। वह रणवीर और सुहानी की सुहागरात खराब कर देती है।
हनी इतने पर भी शांत नहीं होती। वह एक जलता हुआ पटाखा रणवीर और सुहानी के कमरे में फैंक देती है। जिससे वहां धुआं भर जाता है। कमरा का कुछ सामान भी टूट जाने पर रणवीर और सुहानी सफाई करने में जुट जाते हैं।
सुहानी रणवीर से गुस्सा नहीं करने के लिए कहती है। वह रणवीर को समझाती है कि उसे सिर्फ अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। ताकि उसकी मां ममता के साथ जो कुछ गलत हो रहा है वह उसे ठीक कर सकें।
अपकमिंग एपीसोड में ममता को परेशान करने पर आशा खुश होती है। वो सोचती है कि विक्रांत के साथ मिलकर वह ऐसी चाल चलेगी। जिसके बाद रणवीर को घर छोड़ने पर मजबूर कर देगी।
सिर्फ तुम : रणवीर से मुंह दिखाई में सुहानी मांग ली ये खास चीज ! इधर आशा ने रचा षडयंत्र


