3 लाख में से मात्र 53 हजार लोगों ने ही लगवाया दूसरा डोज, वेक्सीनेशन में उदासीनता पड़ सकती है भारी

Datia News : दतिया। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिले में जनवरी माह से टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत कोवेक्सीन का टीका लगवाने के 28 दिन बाद दूसरा डोज लगवाना जरुरी है। इसी प्रकार कोवीशील्ड की दूसरी डोज 84 दिन के बाद लगवाना आवश्यक है।

लेकिन वेक्सीन के दूसरे डोज के प्रति लोग उदासीन होते जा रहे हैं। दूसरा डोज न लग पाने की िस्थति में उन्हें वेक्सीन का पूरा सुरक्षा चक्र नहीं मिल सकेगा।

इसे लेकर कलेक्टर संजय कुमार ने आम लोगों से अपील की है कि ऐसे व्यक्ति जिन्हें प्रथम टीका लगने के बाद निर्धारित अवधि पूर्ण हो गई है और उन्होंने दूसरा टीका नहीं लगवाया है, वह अपने निकटतम टीकाकरण केंद्र पर जाकर टीके की दूसरी डोज सही समय पर अवश्य लगवाएं।

तभी कोविड संक्रमण से बचाव हो सकेगा। इसके लिए टीके की दोनों डोज लगवाना आवश्यक है। कलेक्टर ने समझाइश देते हुए कहाकि इसके साथ ही कोविड से बचाव के लिए मास्क पहनें, हाथों को सेनेटाईज करें और सोशल डिस्टेसिंग का भी पालन करें।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.आरबी कुरेले ने बताया कि जिले में जनवरी माह से संचालित टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक तीन लाख 28 हजार 323 लोगों को कोरोना का प्रथम एवं 53 हजार 431 लोगों को वेक्सीन की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter