‘गुम है किसी के प्यार में’: पाखी और विराट के रोमांस को देख भड़के फैंस, साई को लेकर की यह डिमांड

टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ अपने ट्रैक के लिए दर्शको के बीच लगातार चर्चा का विषय बना रहता है। लेकिन शो में लीप के बाद शुरू हुए नए ट्रैक को लेकर फैंस अक्सर मेकर्स पर भड़क जाते है। शो के लेटेस्ट ट्रैक में पाखी और विराट की एनिवर्सरी का सेलिब्रेशन चल रहा और सभी बेहद खुश है। लेकिन सावी के साथ हुए व्यवहार को लेकर दर्शक भड़क उठे है।

इस वजह से भड़के फैंस
शो में हमने देखा कि फंक्शन की तैयारी के बीच विराट सावी के साथ वहां चव्हाण निवास पहुँचता है। विनायक सावी को पूरे च्वहाण परिवार से परिचय करवाता है लेकिन भवानी उसे ताना मारती है।

फंक्शन के दौरान पाखी और विराट को मेकर्स करीब लाने की कोशिश कर रहे हैं। इस बात को लेकर दर्शक भड़के हुए हैं। इसके साथ ही लोग जल्द से जल्द विराट और साई को साथ फिर से साथ देखना चाहते हैं।

सावी को लेने पहुंचेगी साई
फंक्शन के दौरान सावी साई को वीडियो कॉल करती है। साई विराट और पाखी को केक काटते हुए देखती रहती है।

इस बीच, चव्हाण उनकी जोड़ी की तारीफ करते हैं और सोनाली के साथ भवानी वीडियो कॉल के सामने जानबूझकर उनके बारे में बात करती हैं। यह देखकर साई परेशान हो जाती है और वह सावी को लेने के लिया च्वहाण निवास के लिए निकल पड़ती है।

आएगा नया ट्विस्ट
दूसरी तरफ शो में एक और ट्विस्ट आने वाला है। प्रोमो के अनुसार विराट और पाखी साई के घर के अंदर जाते हैं और विनायक को उसके अडॉप्टेड होने के बारे में बताने के लिए उस पर भड़क जाते हैं।

जिसके बाद साई और विराट विनायक को ढूंढ़ने निकल जाते है। हालाँकि यह देखना दिलचस्प होगा कि विनायक के सामने उनके अडॉप्टेड होने का सच कैसे खुलेगा।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!