‘गुम है किसी के प्यार में’: विनायक का सहारा लेकर साई को घर लाएगी पाखी, इस तरह करेगी मजबूर

स्टार प्लस के पॉपुलर टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ फाइनली साई और विराट आमने-सामने आ गए है। शो में लीप के बाद नए ट्विस्ट और सस्पेंस सामने आने लगे है।

जिनमे विनायक की सच्चाई भी अब खुल चुकी है कि वह विराट का असली बेटा नहीं है। एक तरफ जहाँ कंकौली में मेजर ड्रामा देखने को मिल रहा है वहीँ पाखी भी अब कंकौली जाने के लिए घर से निकल गई है।

पाखी इस तरह लाएगी साई को घर
लेटेस्ट एपिसोड में हमने देखा कि विनायक से फोन पर सारा वाकया सुनने के बाद दोनों के पास जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब पाखी साई को वापस चव्हाण निवास लेकर आएगी।

हालांकि साई आसानी से वापस आने को तैयार नहीं होगी फिर पाखी उसे विनायक को लेकर इमोशनल करेगी जिसके बाद साई वापस चव्हाण निवास आ जाएगी।

मजबूर होकर आएगी साई
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि विराट और सावी गुलाबराव के चंगुल से बच जाएंग। फिर पाखी सई से वापस चलने की रिक्वेस्ट करेगी कि वह चह्वाण निवास में सावी के साथ रहे लेकिन साई तैयार नहीं होगी।

तब वो सई को मनाने के लिए विनायक का सहारा लेगी। विनायक भी सावी से दूर जाने के के लिए तैयार नहीं होंगे। तब साई मजबूर होकर जाएगी लेकिन वहां उसे पता चलेगा कि पाखी घर की मालकिन बन गई है।

सावी की जगह विराट को लगी गोली
शो के मौजूदा ट्रैक की बात करे तो विराट साई के साथ सावी को बचाने पहुंचता है। गुंडे विराट की पिटाई करते है और साई चौंक जाती है

। साई भी सावी को छुड़ाने के लिए उसकी मदद करने की कोशिश करती है। लड़ाई के बीच गुंडा सावी पर बंदूक तानकर उसे गोली मार देता है लेकिन विराट सावी को बचाने के लिए उसकी ओर दौड़ता है और घायल हो जाता है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!