मुंबई : स्टारप्लस का हिट शो “अनुपमा” में फिर एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है जहा आप को कुछ ऐसा देखने को मिलेगा जिस के बाद कहानी ही बदल जायेगी। एक तरफ डिंपल का हादसा अब इन्साफ कि और बड़ गया है वही पाखी अपनी हरकतों से बाज ही नहीं आ रही , पाखी वापस से शाह हाउस में शिफ्ट हो रही है जहा पे वो वनराज कि भावनाओ का गलत फ़ायदा उठा के शाह हाउस में अपनी जगह वापस से बना लेगी।
रेटिंग लिस्ट में टॉप पर बनाए रखने के लिए मेकर्स शो में एक के बाद एक नई एंट्री करा वा रहे हैं. फ़िलहाल जो नई एंट्री होने जा रही है वह अधिक की जिंदगी को बदलकर कर रख देगी. जहा पे पाखी कि अकल अब ठिकाने आने वाली है उस को अब समझ आएगा कि उसने अधिक के साथ बिलकुल भी अच्छा व्यवहार नहीं किया।
गुंडे के घर में तहलका मचाएगी अनुपमा !
लेटेस्ट एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा उन गुंडों को सबक सिखाने के लिए उसके घर पहुंच जाती है। वो उसके मां बाप के सामने उसने जो किया है डिंपल के साथ वो सब बता देती है। अनुपमा का ये रूद्र रुप देखकर उस गुंडे के होश ही उड़ जाते है।
गुंडे ने अनुपमा को डराने की काफी कोशिश कि लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ इस बार अनुपमा ने अपना अलग ही रूप में उस गुंडे कि बैंड बजा दी है । एक पल को तो अनुपमा गुंडे को अपने पैरों के नीचे गिरा देती है जैसे मां दुर्गा ने अपनी दुश्मन के साथ किया था बिलकुल वैसे। आने वाले एपिसोड में अनुपमा का ये अंदाज देख दर्शक भी हैरान रह जाएंगे।
पाखी ने फिर किया इमोशनल ड्रामा !
इधर अधिक और पाखी की शादीशुदा जिंदगी भी बहुत सारी प्रॉब्लम आने वाली है। अधिक पाखी से काफी परेशान हो चुका। अधिक को यह भी समझ आ चूका है कि पाखी ने ये शादी सिर्फ और सिर्फ पैसो के लिए कि थी,वहीं, पाखी डिंपल के साथ हुए हादसे का फायदा उठाकर शाह परिवार में वापस अपनी जगह पाने में कामयाब हुई है।
वो वनराज को इमोशनली ब्लैकमेल करते हुए कहती हैं कि अगर उसके साथ कुछ हो गया तो कौन उसकी रक्षा करेगा?पाखी का ये इमोशनल ड्रामा सब को समझ आरहा है इसी वजह से शाह परिवार में हर कोई पाखी कि देख-भाल करने को तैयार नहीं है , लेकिन उसने अब इमोशनल कार्ड खेलकर शाह हाउस में शिफ्ट होने का फैसला कर ही लिया है
अधिक के जिंदगी में आगई नई लड़की : पाखी के शाह हाउस में शिफ्ट होते ही अधिक की जिंदगी में उसकी एक्स गर्लफ्रेंड की एंट्री होने वाली है. अधिक की इस एक्स गर्लफ्रेंड कि एंट्री के साथ ही पाखी की जिंदगी में अब नया भूचाल आने वाला है. पाखी की जिंदगी क्या ट्विस्ट लेकर आती है, यह देखना काफी एंटरटेनिंग होने वाला है.
पाखी को तलाक देगा अधिक : मीडिया रिपोर्ट्स के माने तो डिंपल के इस केस के बाद कहानी में 2 नए ट्विस्ट आने वाले है यहाँ एक तरफ समर और डिंपल कि लव स्टोरी शुरू होगी तो अधिक और पाखी के बेच सब कुछ ख़तम हो जाएगा , जैसा कि हम सब जानते है कि पाखी अपने पति को अकेला छोड़ कर शाह हाउस में शिफ्ट होगई है ,
वही इस ही वक़्त अधिक कि एक्स गर्लफ्रेंड के आने के बाद पूरी कहानी ही बदल जायेगी जहा पे अधिक का पुराना प्यार उसका बहुत अच्छे से ध्यान रखेगा और पाखी ये सब बर्दाश नहीं कर पाएगी और उसको तलाक देकर चली जायेगी।


