मप्र में पंचायत चुनावों का शंखनाद : तीन चरणों में डाले जाएंगे वोट, 13 दिसंबर से शुरू होगा नामांकन दाखिले का दौर
panchayat chunav mp 2021 ,panchayat chunav mp 2021 date,mp panchayat chunav aarakshan list,mp panchayat chunav 2021 seat list,mp panchayat chunav 2021 date list,एमपी पंचायत चुनाव 2021 कब होगा,mp panchayat chunav 2021 latest news

panchayat chunav mp 2021

भोपाल : मप्र में पंचायत चुनावों की शनिवार 4 दिसंबर को घोषणा हो गई। इसके साथ ही आचार संहिता भी लग गई है। जो 23 फरवरी 2022 तक रहेगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त बंसत प्रताप सिंह ने त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन वर्ष 2021-22 के लिये निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा की है। सिंह ने बताया कि निर्वाचन की घोषणा होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है, जो कि परिणाम घोषित होने तक प्रभावशील रहेगी। (panchayat chunav mp 2021)

आदर्श आचरण संहिता के प्रावधान राजनैतिक दलों, अभ्यर्थियों, शासकीय विभागों एवं कर्मियों तथा त्रि-स्तरीय पंचायतों के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों पर लागू होगी। यद्यपि पंचायत निर्वाचन गैर-दलीय आधार पर हो रहे है, परंतु आचार संहिता के प्रावधान राजनैतिक दलों पर सामान्य रूप से लागू होंगे। मतदान तीन चरणों में 6 जनवरी, 28 जनवरी और 16 फरवरी 2022 में होंगे।

पंचायत चुनाव 2021 कब होगा ?

निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन तथा नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त करने का कार्य प्रथम और द्वितीय चरण के लिये 13 दिसम्बर और तृतीय चरण के लिये 30 दिसम्बर को शुरू होगा।

नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख प्रथम और द्वितीय चरण के लिए 20 दिसम्बर और तृतीय चरण के लिये 6 जनवरी है। नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा प्रथम और द्वितीय चरण के लिये 21 दिसम्बर और तृतीय चरण के लिये 7 जनवरी को होगी। (panchayat chunav mp 2021)

अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख और निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन प्रथम और द्वितीय चरण के लिए 23 दिसम्बर और तृतीय चरण के लिये 10 जनवरी को अपराहृ 3 बजे तक है। (panchayat chunav mp 2021)

मतदान (यदि आवश्यक हों) प्रथम चरण के लिये 6 जनवरी, द्वितीय चरण के लिये 28 जनवरी और तृतीय चरण के लिये 16 फरवरी 2022 को सुबह 7 बजे से अपरांह 3 बजे तक होगा।

panchayat chunav mp 2021 ,panchayat chunav mp 2021 date,mp panchayat chunav aarakshan list,mp panchayat chunav 2021 seat list,mp panchayat chunav 2021 date list,एमपी पंचायत चुनाव 2021 कब होगा,mp panchayat chunav 2021 latest news

वोट डालने के तुरंत बाद होगी मतगणना

मतदान केन्द्र पर पंच और सरपंच पद के लिये मतगणना मतदान समाप्ति के तुरंत बाद की जाएगी। जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य की विकासखण्ड मुख्यालय पर ईव्हीएम से मतगणना प्रथम चरण के लिये 10 जनवरी,

द्वितीय चरण के लिये 1 फरवरी और तृतीय चरण के लिये 20 फरवरी 2022 को सुबह 8 बजे से की जाएगी। पंच और सरपंच पद के निर्वाचन परिणाम की घोषणा प्रथम चरण के लिये 11 जनवरी, (panchayat chunav mp 2021)

द्वितीय चरण के लिये 2 फरवरी और तृतीय चरण के लिये 21 फरवरी 20222 को सुबह 10:30 बजे से की जाएगी। जनपद पंचायत सदस्य के लिये निर्वाचन परिणाम की घोषणा प्रथम, द्वितीय और तृतीय चरण के लिये 22 फरवरी को और जिला पंचायत सदस्यों के लिये 23 फरवरी 2022 को सुबह 10:30 बजे से की जाएगी।

पंचायत चुनाव की सामान्य जानकारी-

– त्रिस्तरीय पंचायतों के विगत आम निर्वाचन वर्ष 2014-15 में सम्पन्न हुए थे। उक्त निर्वाचन में 841 जिला पंचायत सदस्य, 6,774 जनपद पंचायत सदस्य, 22,604 सरपंच तथा 3,60,847 पंच पद हेतु निर्वाचन करवाए गये थे। इनका कार्यकाल मार्च 2020 में समाप्त हो चुका है। (panchayat chunav mp 2021)

mp panchayat chunav 2021 latest news

– मध्यप्रदेश शासन अध्यादेश क्रमांक-14 सन् 2021 राजपत्र प्रकाशन दिनांक 21 नवम्बर 2021 के द्वारा मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज संशोधन अध्यादेश, 2021 प्रख्यापित कर मध्यप्रदेश पंचायत पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम में धारा-9क अंतःस्थापित किया गया है। तदानुसार त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन की प्रक्रिया की जा रही है।

पदों की संख्या- (mp panchayat chunav 2021 seat list)

मार्च 2022 तक कार्यकाल पूर्ण करने वाले पदों को सम्मिलित करते हुए वर्तमान में त्रिस्तरीय पंचायतों के निम्नानुसार पद रिक्त हैं-

जिला पंचायत सदस्य – 52 जिले – 859

जनपद पंचायत सदस्य – 313 – 6727

सरपंच – 22,581 ग्राम पंचायत – 22,581

पंच – 22,581 ग्राम पंचायत – 3,62,754

अतः इन पदों की पूर्ति कराए जाने हेतु आयोग द्वारा आम निर्वाचन 2021-22 कराए जाने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश की कुल 114 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल मार्च 2022 के बाद पूर्ण होगा। अतः उक्त पंचायतों में पंच एवं सरपंच का निर्वाचन पृथक से सम्पन्न कराया जायेगा, किन्तु इन पंचायत क्षेत्रों से संबंधित जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य का निर्वाचन सम्पन्न होगा। (panchayat chunav mp 2021)

यह रहेगा निर्वाचन कार्यक्रम –

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 तीन चरणों में सम्पन्न होंगे। निर्वाचन कार्यक्रम एवं विकासखण्डों की चरणवार जानकारी संलग्न है।

चरणवार क्षेत्र विवरण निम्नानुसार है-

मतदान केन्द्र-

– प्रदेश में कुल 71,398 मतदान केन्द्र स्थापित किये गये हैं।

– इनमें से 3,095 मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की संख्या 750 से अधिक है।

मतदान दल-

– निर्वाचन प्रक्रिया में लगभग 4.25 लाख मतदान कर्मी नियुक्त किये जायेंगे।

– मतदान केन्द्रों पर नियोजित किये जाने हेतु कर्मचारियों का जिलेवार डाटाबेस तैयार कर लिया गया है। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर एकपीठासीन अधिकारी एवं 04 मतदान अधिकारी नियुक्त होगें।

– 750 से अधिक मतदाता संख्या वाले मतदान केन्द्रों पर एक अतिरिक्त मतदानकर्मी की नियुक्ति की जावेगी।

– पंचायत निर्वाचन हेतु जिस विकासखण्ड में निर्वाचन सम्पन्न होगा, जिले के भीतर उससे भिन्न विकासखण्ड के कर्मचारी रेण्डमाईज़ श् े ान पद्धति से नियोजित किये जायेंगे।

मतदान

– पंचायतों के आम निर्वाचन हेतु पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य का निर्वाचन प्रत्यक्ष मतदान प्रणाली से सम्पन्न होगा।

– पंच एवं सरपंच पद का निर्वाचन मतपत्र पर मतांकन उपरांत मतपेटी के माध्यम से एवं जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य का निर्वाचन ई.व्ही.एम. के माध्यम से सम्पन्न होगा। (panchayat chunav mp 2021)

– निर्वाचन मंे विभिन्न पदों हेतु मतपत्रों का रंग निर्धारित किया गया है। जिसमें जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी, जनपद पंचायत सदस्य

के लिए पीला, सरपंच के लिए नीला एवं पंच के लिए सफेद मतपत्र रहेगा।

– समस्त मतदान केन्द्रों पर मतदान का समय प्रातः 7ः00 बजे से दोपहर 3ः00 बजे तक होगा। मतदान हेतु मतदाता को आयोग द्वारा विहित 23 पहचान पत्रों में से कोई एक पहचान पत्र साथ में लाना अनिवार्य होगा। कोविड प्रोटोकाॅल को दृष्टिगत रखते हुए मतदान कर्मियों के तीसरे रेण्डमाईजशेन का समय मतदान प्रारम्भ होने से 24 घण्टे के पूर्व के स्थान पर 48 घण्टे पूर्व किया गया है।

मतगणना, सारणीकरण एवं परिणाम की घोषणा –

– पंच एवं सरपंच पद की मतगणना मतदान समाप्ति के बाद मतदान केन्द्र पर ही की जायेगी।

– जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य के पदों हेतु ई.व्ही.एम. से मतगणना विकासखण्ड मुख्यालय पर की जायेगी।

– पंच/सरपंच पद की मतगणना का सारणीकरण एवं परिणाम की घोषणा विकासखण्ड मुख्यालय पर की जायेगी।

– जनपद पंचायत सदस्य के मतों का सारणीकरण एवं परिणाम की घोषणा विकासखण्ड मुख्यालय पर की जायेगी।

mp panchayat chunav 2021 latest news

– जिला पंचायत सदस्य के लिए मतों का विकासखण्ड स्तरीय सारणीकरण उपरांत जिला मुख्यालय पर सारणीकरण करते हुए निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जायेगी।

– पंचायत आम निर्वाचन हेतु प्रदेश् में कुल 55,000 ई.व्ही.एम. उपलब्ध है। प्रत्येक विकासखण्ड में रिज़र्व ई.व्ही.एम. की संख्या उस विकासखण्ड में सम्मिलित ग्राम पंचायतों की संख्या के बराबर होगी।

– जिला पंचायत सदस्य हेतु नामनिर्देषन पत्र जिला मुख्यालय पर, जनपद पंचायत सदस्य हेतु विकासखण्ड मुख्यालय पर तथा पंच एवं सरपंच पद हेतु विकासखण्ड मुख्यालय एवं क्लस्टर मुख्यालय पर लिये जायेंगे। (panchayat chunav mp 2021)

– जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायतों को समूहबद्ध कर क्लस्टर बनाया जायेगा।

– नामनिर्देशन पत्र के साथ अभ्यर्थी को निम्नानुसार निक्षेप राशि जमा करना होगी। जिला पंचायत सदस्य को 8000/-, जनपद पंचायत सदस्य 4000/-, ग्राम पंचायत सरपंच 2000/-, पंच 400/- रुपये रहेगी।

यह भी पढ़ें : ओडीशा के पुरी तट से टकरा सकता है चक्रवाती तूफान ‘जवाद’ : 100 किमी प्रति घंटा की तेज रफ्तार से चलेंगी हवाएं, कई इलाके प्रभावित

mp panchayat chunav aarakshan list

panchayat chunav mp 2021 ,panchayat chunav mp 2021 date,mp panchayat chunav aarakshan list,mp panchayat chunav 2021 seat list,mp panchayat chunav 2021 date list,एमपी पंचायत चुनाव 2021 कब होगा,mp panchayat chunav 2021 latest news
Source – Punjab Kesari

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter