पंडोखर सरकार गुरुशरण महाराज के पिताश्री दिवंगत : गृहग्राम में बुधवार सुबह होगा अंतिम संस्कार, अनेक संत महात्माओं ने जताई संवेदना

Datia news : दतिया। पंडोखर सरकार धाम पीठाधीश्वर गुरुशरण महाराज के पिताश्री पंडित अशोक कुमार शर्मा का 14 जनवरी को दिल्ली में निधन हो गया। 64 वर्षीय पंडित अशोक कुमार शर्मा गत कुछ माह से लीवर संबंधी परेशानी से पीड़ित थे और दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

पंडित शर्मा के छोटे पुत्र रामजी शर्मा पंडोखर पंचायत के सरपंच हैं। अपने पिता की बीमारी के दौरान गुरुशरण महाराज व रामजी शर्मा लगातार उनकी देखभाल में सेवारत रहे।

पण्डोखर धाम ट्रस्ट के संस्थापक व सचिव मुकेश कुमार गुप्ता (सागर) ने बताया कि पंडित अशोक कुमार शर्मा की अंतिम यात्रा बुधवार 15 जनवरी को सुबह 10 बजे मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।जहां उनका अंतिम संस्कार होगा।

वहीं पंडोखरधाम पीठाधीश्वर को पितृशोक की खबर मिलने पर आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। पंडित अशोक कुमार शर्मा के निधन पर आध्यात्मिक जगत के अनेक संत, महात्माओं, आचार्य विद्वानों, सामाजिक, राजनीतिक एवं व्यवसायिक संगठनों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं उनके भक्तों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मिलनसार व्यक्तित्व के रुप रखते थे पहचान : पंडोखरधाम से जुड़े श्रद्धालुओं का कहना था पंडित अशोक शर्मा सामाजिक कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़कर भाग लेते थे। उनके मार्गदर्शन में कई अविस्मरणीय कार्य हुए। लेकिन अब उनके स्वर्गवास के बाद यह कमी हमेशा क्षेत्र के लोगों को खलेगी।

Banner Ad

स्थानीय लोगों का कहना था कि उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है। वह हमेशा याद आएंगे।पंडित शर्मा पिछले कुछ दिनों से लगातार बीमार चल रहे थे। जिसके कारण उनका दिल्ली में उपचार चल रहा था।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter