महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण बनाने में सहभागी बनें- डॉ. अमरैया कार्यशाला में छात्राओं को दी गई जानकारी

दतिया । महिलाओं के लिए सुरक्षित व हिंसा मुक्त वातावरण निर्मित करने एवं उनके साथ होने वाली हिंसा के विरोध को लेकर स्वदेश ग्रामोत्थान समिति दतिया के तत्वावधान में उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय क्र. 1 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को कानूनों की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उन्मुखीकरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डा. केके अमरया मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर सुमित सोनी शिक्षाविद्, रामप्रसाद कोली व वंशीधर शाक्यवार उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम में अध्यक्षता रामजीशरण राय ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण बनाने में सहभागी बनने की अपील के साथ ही तंबाकू से बने पदार्थों के सेवन से होने वाले संक्रमण व बीमारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हर शनिवार को स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को नवाचार के तहत उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है ताकि वे नई पद्धतियों व योजनाओं के बारे में जान सकें।
विशिष्ट अतिथि सोनी ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम के बारे में जानकारी देते हुए कानूनी प्रावधानों के बारे में बताया। रामप्रसाद कोली द्वारा महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों के बारे में प्रचलित कानूनों व घरेलू हिंसा अधिनियम के बारे में जानकारी देते हुए घरेलू हिंसा होने पर डीआईआर भरवाने में सहयोग करने के बारे में बताया। रामजी राय ने प्रतिभागियों से महिलाओं पर होने वाली हिंसा को रोकने के प्रयास में सहयोगी बनने की अपील की गई। इस मौके पर चित्रांशा अग्रवाल मेंटर्स द्वारा प्रेरक गीत सुनाया गया। बालमंच संयोजक ज्योति श्रीवास्तव ने बालमंच व बाल अधिकारों की जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए रविन्द्र सिंह सोलंकी ने लिंग लिंगानुपात के आंकड़ों के बारे में जानकारी दी गई। अंत में आभार सुधीर रावत ने व्यक्त किया। इस अवसर पर ज्योति श्रीवास्तव, ऋतु यादव, आकांक्षा लिटौरिया, नेहा वर्मा, अंकित गोस्वामी, बबिता झा, निशा वर्मा आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!