शराब पीने के दौरान विवाद होने पर साथी ने ही मार दी युवक को गोली,युवक गंभीर रूप से घायल
दतिया. कोतवाली थाना क्षेत्र के ईदगाह मोहल्ले में आपसी विवाद को लेकर एक युवक को उसके ही साथ ही गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी भाग निकला। आसपास के लोगों ने जब गोली चलने की आवाज सुनी तो वह मौके पहंुचे । जिन्होंने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाकर घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी।

जानकारी के मुताबिक स्थानीय ईदगाह मोहल्ला निवासी समीर खान शुक्रवार रात अपने साथी मिठाईलाल के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका अपने साथी से विवाद हो गया। जिसके बाद मिठाईलाल ने समीर को गोली मार दी। जो उसके पेट में जा लगी। घटना के बाद आरोपी भाग निकला। पुलिस को यह जानकारी समीर के एक अन्य साथी ने देते हुए बताया कि समीर और मिठाई साथ में मजदूरी का काम करते हैं। उसके मुताबिक वह समीर और आरोपी मिठाईलाल के साथ ही था, लेकिन जब वह उन दोनों को ईदगाह मोहल्ला मेंे बैठा छोड़कर घर लौट रहा था उसी दौरान यह हादसा हुआ।

उसने आसपास के लोगों की मदद से घटना की सूचना 108 को दी। जिसने मौके पर पहुंचकर घायल को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण रात में ही मेडिकल झांसी रैफर कर दिया गया । घटना को लेकर कोतवाली पुलिस जांच में जुटी। वहीं शहर में लगातार बढ़ रही गोलीबारी की घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती बनती जा रही है। अपराधी किस्म के लोग शहर में खुलेआम अवैध हथियारों से घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इस तरह की वारदातों से लोगों भी भय का माहौल बनता जा रहा है। इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को सक्रियता दिखानी होगी।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter