गुर्जर-पटवा समुदाय के लोग आपस में भिड़े, 11 लोग गंभीर घायल, नाली को लेकर हुआ विवाद, गांव में तनाव का माहौल

Datia News : दतिया । थरेट थाना क्षेत्र के ग्राम चंगपुरा में शनिवार दोपहर नाली निकासी के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों ओर चले लाठी-डंडे में 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार ग्राम चंगपुरा निवासी चंद्रपाल पुत्र गोविंद सिंह गुर्जर के मकान के पीछे नाली निकासी का पानी बंद करने पर पहाड़ सिंह पुत्र रामप्रकाश पटवा के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए।

आपसी विवाद के दौरान दोनों पक्षों के लोगों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें दोनों ओर के करीब 11 लोग घायल हो गए। विवाद के दौरान घायल हुए लोगों में पहाड़सिंह पटवा, दिनेश पटवा, रामप्रकाश, ज्ञान सिंह, जसवंत पटवा गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं दूसरे पक्ष के राजा बेटा गुर्जर, प्रताप सिंह, गोविंद सिंह, चंद्रपाल गुर्जर, वकील गुर्जर, लव कुश गुर्जर घायल हुए हैं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां से सभी घायलों को इंदरगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। थरेट पुलिस घटना को लेकर पूछतांछ में जुटी रही।

गांव में तनाव का माहौल

ग्राम चंगपुरा में गुर्जर और पटवा समुदाय के लोगों की बीच हुए विवाद के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है। इस कारण वहां पुलिस ने भी निगरानी बढ़ा दी है। इस विवाद में दोनों पक्षों की ओर से लोग घायल हुए हैं। जिससे दोनों पक्ष के लोगों में नाराजगी है। इस सबको देखते हुए पुलिस सतर्क है। नाली में जल निकासी को लेकर हुए िववाद ने बलवे का रूप ले लिया। जिसमें करीब एक दर्जन लोग घायल हुए। घायलों के हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोटें बताई जाती है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!