दतिया-भांडेर. उपचुनाव भांडेर में कांग्रेस प्रत्याशी फूलसिंह बरैया के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के विरोध में मंगलवार को उनाव में सवर्ण वर्ग के महिला व पुरुषों द्वारा विरोध प्रदर्शन कर उनका पुतला दहन किया गया। भांडेर अनुभाग के कस्बा उनाव में सवर्ण वर्ग के लोगों ने बरैया की कथित वीडियो पर नारेबाजी की गई। उसके बाद उनाव चौराहे पर उनका पुतला दहन किया। पुतला दहन में शामिल सवर्ण वर्ग के लोगों ने बताया कि हाल ही में कांग्रेस प्रत्याशी फूलसिंह बरैया द्वारा कथित रुप से एक वीडियो में सवर्ण महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उसीके विरोध को लेकर पुतला दहन किया गया है। पुतला दहन के दौरान काफी संख्या में सवर्ण वर्ग के लोग उपस्थित रहे। बताया जाता है कि पुतला दहन के बारे में प्रशासनिक अनुमति नहीं ली गई थी।
