हाइवे पर लाठी डंडा लेकर दौड़े लोग : कुछ देर के लिए मच गई अफरा तफरी, वाहन चालक भी दहशत में आए

Datia news : दतिया। सोमवार सुबह ग्वालियर-झांसी हाइवे पर उस समय हंगामा मच गया जब दो पक्ष के लोग लाठी डंडा लेकर एक दूसरे की मारपीट करने लगे। इस दौरान उक्त लोग लाठियां लेकर हाइवे पर दौड़ते नजर आए। ऐसे में वहां से गुजरने वाले वाहन चालक भी कुछ देर के लिए रुक गए।

इस बीच वहां मौजूद कुछ लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटने की घटना की वीडियो अपने मोबाइल से बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया।

इधर लाठी डंडा लेकर दौड़ते हुए लोगों को देखकर हाइवे से गुजरने वाले वाहन चालक भी दहशत में आ गए। लेकिन कुछ देर में ही यह साफ हो गया कि विवाद के चलते दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए हैं।

दतिया में हाईवे पर सोमवार सुबह भाजपा कार्यालय के ठीक सामने दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट की घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस भी हरकत में आई।

वीडियो में दो गुट आपस में खुलेआम लाठी डंडों से एक दूसरे की मारपीट करते नजर आ रहे हैं। इस मामले की शिकायत लेकर कोई भी पक्ष अभी तक कोतवाली नहीं पहुंचा है।

कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह घटित हुए मामले को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं भी हैं। बताया जाता है कि जिनके बीच मारपीट हुई है वह दोनों पक्ष पड़ौसी ही हैं।

इधर टीआई धीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि मामले की शिकायत लेकर कोई भी पक्ष थाने नहीं पहुंचा है। वीडियो संज्ञान में आया है। पुलिस वीडियो के आधार पर जांच कर रही है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter