बोर खनन कराने के बाद वहां हैण्डपम्प लगवाना भूला पीएचई विभाग
दतिया. बसई क्षेत्र के गांवों ग्रामीणों को हो रहे पेयजल संकट को देखते हुए पीएचई विभाग ने बोर खनन तो कर दिए लेकिन वहां आज तक हैण्डपम्प सेट नहीं लगवाए। पीएचई ने तीन महिने पहले करीब दस गांवों में खनन कार्य कराया था। तब से लेकर अभी तक वहां हैण्डपम्प न लगाए जाने ग्रामीण आज भी पेयजल की समस्या से जूूझ रहे हैं। पानी की समस्या के कारण जैतपुर िस्थत सरकारी विद्यालय परिसर में स्कूली बच्चों द्वारा मेहनत से लगाए गए पौधे भी सूख रहे हैं।

ग्रामीणों के मुताबिक पीएचई की ओर बसई, जैतपुर, जनकपुर सहित आसपास के दस गांवों में खनन कार्य कराया गया था। जिनमें से 5 से ज्यादा स्थानों पर पानी निकला था। इन बोरों पर हैंडपंप लगाए जाने थे। लेकिन विभाग ने खनन कार्य कराने के बाद फिर इनकी सुध नहीं ली और तीन माह गुजर जाने के बाद भी यहां हैंडपंप नहीं लगाए गए। शासन की लाखों की रुपये की राशि खर्च हो जाने के बाद भी ग्रामीण आज भी पानी के लिए परेशान भटक रहे हैं। ग्राम जैतपुरा विद्यालय के प्रधानाध्यापक उदय सिंह परिहार ने बताया कि स्कूल परिसर में बोर खनन तो हो चुका है, लेकिन काफी दिन हो चुके हैं अभी तक हैण्डपम्प नहीं लगवाया गया। जिसके कारण पानी की समस्या हो रही है। पानी के अभाव में स्कूली बच्चों द्वारा कडी मेहनत कर परिसर में लगाए गए फल व फूल के पौधे भी सूख रहे हैं।

इनका कहना है

हैण्डपम्प सेट अभी थे नहीं। समस्या को देखते हुए जल्दी ही हैण्डपम्प सेट लगवा दिए जाएंगे। अभी उप चुनाव में भी व्यस्त चल रहे है।राजेश श्रीवास्तव, ईई पीएचई दतिया ।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter