होशंगाबाद में नर्मदा नदी किनारे पिकनिक मनाने गए छह युवक पानी में डूबे, चार की मौत

नर्मदापुरम : मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में रविवार को नर्मदा नदी में नहाने के दौरान चार लड़कों की डूबने से मौत हो गयी। नर्मदापुरम को पहले होशंगाबाद के नाम से जाना जाता था। तहसीलदार शैलेंद्र बडोनिया ने बताया कि घटना हर्बल पार्क घाट पर हुई। पास के बुधनी कस्बे से एक उद्योग परिसर के 18-19 वर्ष के छह लड़के दोपहर करीब दो बजे नहाने के दौरान नदी के गहरे पानी में चले गए।

उन्होंने कहा कि इनमें से दो लड़कों को बचा लिया गया, जबकि चार की डूबने से मौत हो गयी। मृतकों की पहचान प्रवीण राजपूत (19), पावी सिंह (18), विनय बैरागी (18) और आर्यन ठाकुर (18) के तौर पर की गयी है। चारों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter