अनूठा क्रिकेट मैच : धोती-कुर्ता पहन मैदान पर उतरे खिलाड़ी, संस्कृत में हुई कमेंट्री

भोपाल : पारंपरिक धोती कुर्ता पहने दो बल्लेबाज तेजी से रन भागने की कोशिश में और नेपथ्य में धाराप्रवाह संस्कृत में हो रही कमेंट्री । कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा यहां वैदिक पंडितों के लिये होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट में । महर्षि महेश योगी की जयंती पर यहां अंकुर ग्राउंड पर वैदिक पंडितों के लिये अनूठे क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है ।

संस्कृति बचाओ मंच के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने पीटीआई को बताया ,‘‘ इस टूर्नामेंट में वे खिलाड़ी भाग लेंगे जो वेदों के अनुसार अनुष्ठान कराते हैं ।’’उन्होंने कहा ,‘‘ यह टूर्नामेंट का दूसरा साल है और सारे प्रतियोगी वैदिक पंडित हैं जो पारंपरिक धोती कुर्ता पहनते हैं । वे एक दूसरे से संस्कृत में बात करते हैं और मैच की कमेंट्री भी संस्कृत में होती है ।

उन्होंने कहा कि चार दिवसीय टूर्नामेंट के आयोजन का उद्देश्य संस्कृत भाषा को बढावा देना और वैदिक परिवार में खेल भावना बढाना है । विजेता टीमों को नकद पुरस्कार के साथ खिलाड़ियों को वैदिक पुस्तकें और सौ साल का पंचांग दिया जायेगा ।

Written & Source By : P.T.I

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!