PM मोदी और श्रीलंका के राष्‍ट्रपति महामहिम गोटबाया राजपक्षे के बीच फोन पर बातचीत, इस मुद्दे पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज श्रीलंका के राष्‍ट्रपति महामहिम गोटबाया राजपक्षे के साथ फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने सामयिक घटनाक्रमों तथा द्विपक्षीय व बहुपक्षीय मंचों पर दोनों देशों के बीच जारी सहयोग की समीक्षा की। उन्‍होंने वर्तमान में जारी कोविड-19चुनौतियों के संदर्भ सहित संबंधित अधिकारियों के बीच नियमित संपर्क बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने भारत की पड़ोसी प्रथम नीति में श्रीलंका के महत्‍व को दोहराया। 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter