PM मोदी ने मिजोरम के जंगलों में लगी आग पर मुख्यमंत्री से की बात, हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा से बात की और राज्य के हिस्सों के वनों में लगी आग से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया।

 मोदी ने एक ट्वीट में कहा, “मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा से बात की और राज्य के हिस्सों के वनों में लगी आग से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया। इस संकट से निपटने के लिए उन्हें केंद्र से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। हम सभी मिजोरम के लोगों की सुरक्षा और कुशलता के लिए प्रार्थना करते हैं।”   

 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter