कन्नड़ एक्टर पुनीत राजकुमार के निधन पर पीएम मोदी और राहुल गांधी ने जताया दुख

नई दिल्ली : कन्नड़ फिल्मों के जाने-माने अभिनेता पुनीत राजकुमार का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. अभिनेता पुनीत राजकुमार के निधन पर देश की कई बड़ी हस्तियों ने दुख व्यक्त किया. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी ट्वीट कर अभिनेता की मौत पर शोक प्रकट किया है.


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कन्नड़ फिल्मों के मशहूर अभिनेता पुनीत राजकुमार के निधन पर दुख जताया और उनके परिवार एवं मित्रों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार के परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना है। वह जल्द, बहुत जल्द चले गए।’’कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘‘कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार के असामयिक निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। मैं प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर उनके मित्रों, प्रशंसकों और परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति दे।’’


गौरतलब है कि कन्नड़ फिल्मों के जाने-माने अभिनेता पुनीत राजकुमार का शुक्रवार को यहां दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी।राजकुमार (46) को सीने में दर्द की शिकायत के बाद शुक्रवार को यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।दिवंगत अभिनेता राजकुमार के बेटे पुनीत अपने प्रशंसकों के बीच ‘‘अप्पू’’ नाम से मशहूर थे

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter