पीएम का 24 अगस्त को हरियाणा और पंजाब दौरा : 6 हजार करोड़ के अस्पताल का करेंगे उद्घाटन, पंजाब में खुलेगा कैंसर अस्पताल

New Delhi News : नईदिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 अगस्त को हरियाणा और पंजाब के दौरे पर जाएंगे। दो दिन दौरे में प्रधानमंत्री हत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं का उद्घाटन व लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री लगभग 11 बजे दिन में हरियाणा के फरीदाबाद में अमृता अस्पताल का उद्घाटन करेंगे।

उसके बाद प्रधानमंत्री मोहाली जाएंगे और वहां मुल्लानपुर, न्यू चंडीगढ़, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर जिला (मोहाली) में लगभग 02:15 बजे ‘होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र’ का लोकार्पण करेंगे।

हरियाणा में 6 हजार करोड़ के अस्पताल का होगा उद्घाटन : प्रधानमंत्री मोदी द्वारा फरीदाबाद में अमृता अस्पताल के उद्घाटन के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आधुनिक चिकित्सा अवसंरचना उपलब्ध हो जाएगी।

इस अस्पताल का प्रबंधन माता अमृतानन्दमयी मठ द्वारा किया जाएगा। यह सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल 2600 बिस्तरों का है। अस्पताल की निर्माण लागत अनुमानतया 6000 करोड़ रुपये है और यहां फरीदाबाद तथा पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लोगों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस अस्पताल का उद्घाटन पीएम मोदी के हाथों होगा।

प्रधानमंत्री पंजाब में भी अस्पताल का करेंगे लोकार्पण : प्रधानमंत्री पंजाब और पड़ोसी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के निवासियों को विश्वस्तरीय कैंसर सुविधा व उपचार उपलब्ध कराने वाले मुल्लानपुर, न्यू चंडीगढ़, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर जिला (मोहाली) स्थित ‘होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र’ का लोकार्पण करेंगे।

इस अस्पताल को 660 करोड़ रुपये की लागत से टाटा मेमोरियल सेंटर ने निर्मित किया है।जो भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के तहत सहायता-प्राप्त संस्थान है।

यह कैंसर अस्पताल तृतीयक स्तर का अस्पताल है। जिसकी 300 बिस्तरों की क्षमता है। अस्पताल कैंसर के सभी प्रकारों के उपचार के लिये हर आधुनिक सुविधाओं से लैस है।

यहां सर्जरी, रेडियोथेरेपी और मेडिकल ऑन्कोलॉजी– कीमोथेरेपी, इम्यूनोथेरेपी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा उपलब्ध होगी। यह अस्पताल पूरे क्षेत्र में कैंसर सुविधा और उपचार के लिये “केंद्र” के रूप में और संगरूर में 100 बिस्तरों वाला अस्पताल इसकी शाखा के रूप में कार्य करेगा।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!