फरार महिला के घर दविश देकर पुलिस ने पकड़ा 22 किलो गांजा व स्कॉर्पियो

सिविल लाइन टीआई ने पकड़ा 6 किलाे गांजा

दतिया । पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 28 किलोग्राम गांजा जब्त करने के साथ ही स्कॉर्पियो सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी चिरुला गिरीश शर्मा के साथ पुलिस टीम ने मंगलवार को एनडीपीएस एक्ट में फरार महिला अन्नू शर्मा निवासी ग्वालियर को एक स्कॉर्पियो काले रंग बिना नंबर की व 22 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों के ग्वालियर स्थित त्यागी नगर के निवास से महिला को पुलिस बल ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया ।

पूछतांछ के दौरान आरोपित महिला से अवैध मादक पदार्थ गांजा 22 किलो व एक वाहन स्कॉर्पियो काले रंग की बिना नंबर की आरोपित के निवास से जप्त की गई। जप्तशुदा गांजे की कीमत करीबन दो लाख रुपये है। गिरफ्तार महिला आरोपित से अन्य आरोपितों के संबंध में पूछतांछ व जांच की जा रही है। आरोपिता को न्यायालय पेश किया गया है। उक्त कार्य में थाना प्रभारी चिरूला गिरीश शर्मा, सउनि मनोज बाथम, महिला आरक्षक रोशनी, राहुल गुर्जर, गुरुवचन,कैलाश, विनोद, अमन व साइबर सेल दतिया की भूमिका रही।

सिविल लाइन टीआई ने पकड़ा 6 किलाे गांजा

इसी तरह थाना प्रभारी सिविल लाइन रविंद्र सिंह गुर्जर ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर राजघाट नहर के पास कुम्हेडी रिछरा मार्ग पर एक व्यक्ति से प्लास्टिक की बोरी में छह किलो गांजा बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने का प्रयास करने लगा था। इस पर पुलिस दल ने लोगों की मदद से उसे घेरकर पकड़ लिया। आरोपित का नाम विजय उर्फ चैटू पुत्र हाकिम रावत निवासी ग्राम भरसूला थाना गोराघाट बताया गया है। आरोपित ने पूछतांछ में बताया कि सूखे मादक पदार्थ गांजे के पेड़ को वह बेचने के लिए जा रहा था। उससे मौके पर 5 किलो 700 ग्राम गांजा पकड़ा गया। जिसकी कीमत 45 हजार 600 रुपये बताई गई है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter