गांजे की तस्करी करने निकले आरोपी पुलिस ने दबोचे : कब्जे से मिला 1 किलो 700 ग्राम गांजा, मामले दर्ज

Datia News : दतिया। सरसई और थरेट पुलिस ने गांजे की तस्करी करते दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 1 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। इस मामले में संबंधित थाना क्षेत्रों में प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में एसडीओपी भांडेर कर्णिक श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में सरसई पुलिस ने आरोपित मुन्ना उर्फ घनश्याम कुशवाह पुत्र हरदयाल कुशवाहा निवासी ग्राम सरसई को गांजे की तस्करी करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

आरोपित के कब्जे से 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा को विधिवत जप्त कर आरोपित के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस का मामला पंजीबद्ध किया गया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपित गांजा बेचने के उद्देश्य से भांडेर जा रहा है तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सरसई उप निरीक्षक आकाश संसिया, प्रधान आरक्षक राहुल सिकरवार, कुलदीप यादव, मुकेश की भूमिका रही।

वहीं थरेट पुलिस ने भी गांजा तस्कर को 800 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा है। आरोपित बाबूलाल कुशवाह पुत्र स्व.गोपाल कुशवाह निवासी कुदारी थाना थरेट को घर के सामने चबूतरा से 800 ग्राम अवैध गांजा कीमत करीब 12000 रुपये सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपित बाबूलाल कुशबाह गांजा बेचने की फिराक में था।

उक्त कार्यवाही में उनि विजय सिंह लोधी थाना प्रभारी थरेट, उनि जितेंद्र सिंह कुशवाह, सउनि प्रेमसिंह इंदौरिया, सउनि राकेश कुमार, राजेश शिल्पकार, राघवेंद्र सिंह सिकरवार, विनय त्यागी, उपेंद्र चौरसिया की भूमिका रही।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter