स्टेशन पर भागने की फिराक में खड़े थे बदमाश पुलिस ने पकड़े : महिला और उसके बेटे को जान से मारने के लिए चलाई थी गोली

Datia news : दतिया । भरे बाजार में बेखौफ फायरिंग करने वाले बदमाश युवकों को कोतवाली पुलिस ने घटना के बाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित वहां भागने की फिराक में थे। लेकिन तब तक पुलिस पहुंच गई और उन्हें दबोच लिया गया। बदमाश युवकों के कब्जे से दो कट्टे और कारतूस बरामद किए गए हैं।

कोतवाली टीआई विजय सिंह तोमर ने बताया कि गत पांच अगस्त को फरियादिया रेशमा पत्नी शराफत शाह निवासी ईदगाह मोहल्ला दतिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अनाड़ी चाट भंडार दारुगर की पुलिया पर मजदूरी करती है। वह और उसका बेटा रिहान मजदूरी कर घर जा रहे थे।

जैसे ही रेस्टोरेंट से बाहर निकले तभी रात साढ़े आठ बजे समीर खान, राजा खान एवं दो अन्य युवक बाइक से वहां आए और रास्ता रोककर बोले कि तुम्हारी बेटी की वजह से हमारे दोस्त शहीद शाह को सजा हो गई है।

मां-बेटे को मारने की फिराक में थे बदमाश : आरोपितों ने महिला और उसके बेटे को जिंदा नहीं छोड़ने की बात कहते हुए कट्टा निकालकर जान से मारने की नियत से गोली चलाई। जिस पर महिला तत्काल रोड पर बैठ गई। जिससे गोली उसके सिर के ऊपर से निकल गई और वह बाल बाल बच गई। महिला के शोर शराबा सुनकर मौके पर मुकेश, मनीष तथा अनमोल आदि लोग आ गए। जिन्हें देखकर चारों बदमाश युवक भाग खड़े हुए।

उक्त रिपोर्ट पर से पुलिस ने आरोपित समीर खान, राजा खान व अन्य दो के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया। जिसके बाद मुखबिर की सूचना पर आरोपित समीर खान पुत्र अल्लादीन निवासी ईदगाह मोहल्ला दतिया एवं राजा खान पुत्र सलीम कुंजरा निवासी रामनगर दतिया को रेलवे स्टेशन दतिया से गिफ्तार कर लिया गया।

उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो 315 बोर के कट्टा एवं तीन 315 बोर के दो राउंड, दो खोखा जप्त किया कर आरोपितों की जेआर तैयार कर न्यायालय में पेश किया।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter