अंगूरी बैराज से पुलिस ने पकड़े हत्या के तीन फरार इनामी आरोपी, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पुत्र भी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Datia News : दतिया । शहर के स्थानीय छोटा बाजार क्षेत्र में गत दिनों हुए शहजाद हत्याकांड मामले में कोतवाली पुलिस ने सोमवार को तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष नाहरसिंह यादव के पुत्र व पूर्व पार्षद हर्ष यादव को भी गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपितों पर इनाम भी घोषित किया गया था। आरोपितों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार भी जप्त किए गए हैं। कोतवाली पुलिस आरोपितों को पूछतांछ के लिए रिमांड पर ले सकती है।

जानकारी के अनुसार गत दिनों हुई शहजाद खान की हत्या के मामले में आरोपी पूर्व पार्षद हर्ष यादव पुत्र नाहर सिंह यादव सहित रविंद्र खटीक पुत्र वाली उर्फ बालकिशन तथा अनिल भूमिदानी पुत्र लक्ष्मण प्रसाद को पुलिस ने अंगूरी बैराज से गिरफ्तार कर लिया।

तीनों आरोपितों पर आठ-आठ हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। कोतवाली टीआई रविंद्र शर्मा पुलिस बल के साथ लगातार आरोपितों की सघन तलाश में जुटे थे। आरोपितों के घर दविश दी जा रही थी।

फरार आरोपियांे की संपत्ति की जानकारी एकित्रत कर कुर्की की भी तैयारी की जा रही थी। लेकिन तभी सोमवार को पुलिस को सफलता मिली और तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए।

आरोपितों के कब्जे से घटना में उपयोग की गई 32 बोर की पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, लाठी तथा सरिया भी पुलिस ने जप्त कर लिए हैं। आरोपितों से पूछतांछ के बाद मंगलवार को पुलिस न्यायालय पेश कर उनका रिमांड मांगेगी।

इस कार्रवाई में कोतवाली थाना निरीक्षक रविंद्र शर्मा, प्रधान आरक्षक अनुरोध पावन, आरक्षक दिलीप प्रधान, पुष्पेंद्र यादव, राहुल बौद्ध, चंद्रशेखर दोहरे की भूमिका रही।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!