सगे भाईयों को गोली मारने वाले दो आरोपी पुलिस ने पकड़े, हथियार व कारतूस बरामद, घटना के 20 दिन बाद पुलिस ने दिखाई सक्रियता

Datia News : दतिया । हत्या के प्रयास के मामले में फरार दो आरोपितों को अवैध हथियार सहित पंडोखर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पंडोखर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुशवाह ने पुलिस बल के साथ मुखबिर की सूचना पर समथर तिराहे से आरोपित राकेश

पटेल व विनित शर्मा को अवैध 315 बोर के कट्टे व 2 जिंदा राउंड सहित गिरफ्तार किया है। इस मामले में पंडोखर थाने में धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

थाना प्रभारी ने बताया कि पंडोखर थाना क्षेत्र के ग्राम बरका निवासी फरियादी शशिकांत साहू पुत्र गंगाराम साहू ने गत 21 नबंवर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गांव के ही राकेश पटेल व विनित शर्मा ने चबूतरे से भैंस निकल जाने को लेकर गाली गलौज कर जान से मारने की नियत से हवाई फायर किए थे।

जिससे फरियादी शशिकांत और उसके भाई सगे भाई रामपाल साहू को गोली लगी थी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें उपचार के लिए ग्वालियर रेफर किया गया था।

गौरतलब है कि अभी तीन दिन पहले ही पीड़ित परिवार ने दतिया आकर एसपी अमन सिंह राठौड को आवेदन देकर आरोपितों के खुलेआम घूमने की शिकायत करते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की थी।

पीड़ित परिवार ने पंडोखर पुलिस की कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए एसपी को बताया था कि इस मामले में एक अन्य आरोपित राजू पटेल का नाम भी पुलिस को रिपोर्ट के दौरान बताया गया था।

लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट में मनमानी करते हुए सिर्फ राकेश और विनीत को ही नामजद किया। जबकि राजू पटेल का नाम दर्ज नहीं किया गया।

इसे लेकर वह कई बार थाने में चक्कर भी लगा चुके हैं। शिकायती आवेदन के बाद एसपी के निर्देश पर पंडोखर पुलिस सक्रिय हुई और इस मामले में दो आरोपित की गिरफ्तारी हो सकी है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!