सिंध नदी से पुलिस को मिला युवक का शव

दतिया. गोराघाट पुलिस ने मंगलवार को सिंध नदी में तैरता हुआ युवक का शव बरामद किया है। पुलिस ने मौके से शव बरामद कर उसे पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। इस दौरान पुलिस ने शव की शिनाख्ती के प्रयास किए तो जानकारी मिली कि शव मुकुल झा निवासी डबरा का है। जिसने गत दिवस सिंध में कूदकर आत्महत्या की है। पुलिस ने मामला जांच में लेकर इस संबंध में मर्ग कायम कर लिया है। युवक अपने घर से दो दिन से गायब था।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter