हमीरपुर कंजर डेरे पर पहुंची तीन थानों की पुलिस, तीन लाख की अवैध शराब पकड़ी गई, आराेपित भाग खड़े हुए

Datia News : दतिया । हमीरपुर कंजर डेरे से इस बार पुलिस ने 5 हजार किलोग्राम लहान एवं 500 लीटर अवैध देशी शराब जप्त की है। सिविल लाइन पुलिस शराब विरोधी मुहिम के तहत एक बड़ी सफलता गुरूवार को हासिल की है।

इस कार्रवाई में कोई आरोपित तो पुलिस के हाथ नहीं लगा है। हमीरपुर कंजर डेरा पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर वहां जमीन में दबे ड्रम निकालवाए। जप्त किया गया 5 हजार किलोग्राम लहान मौके पर ही नष्ट किया गया।

चिरुला, कोतवाली तथा सिविल लाइंस पुलिस थाने के बल ने मिलकर यह कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में लगभग तीन लाख रुपये की अवैध शराब शराब व लहान जप्त किया गया है। इसके अलावा इस शराब बनाने की फैक्ट्री से अन्य सामान भी भारी मात्रा में जप्त किए गए है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि हमीरपुर कंजर डेरा पर भारी मात्रा में अवैध शराब बनाई जा रही है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य को सूचित किया गया।

इसके बाद अलग-अलग थाने से बल एकत्रित कर यह कार्रवाई की गई। इस दौरान हमीरपुर कंजर डेरे पर दबिश मारी गई। वहां से लगभग 500 बल्क लीटर अवैध देशी कच्ची मदिरा जप्त की गई। जिसकी कीमत 50 हजार रुपये बताई गई है।

इसके साथ ही पांच हजार लीटर लहान भी जप्त किया गया। जिसे मौके पर ही गड्ढा खोदकर वहीं नष्ट कर दिया गया। इस लहान की कीमत 2.50 लाख रुपये बताई जा रही है। इस तरह कुल तीन लाख रुपये की अवैध शराब व लहान जप्त किया गया।

इसके आलावा डेरे से शराब बनाने का सामान भी बरामद हुआ है। दबिश के दौरान अवैध शराब का निर्माण कर रहे सभी आरोपित मौके से फरार हो गए।

इस कार्रवाई मेें सिविल लाइन थाना प्रभारी भूमिका दुबे, कोतवाली थाने से आरएल भारती, उपनिरीक्षक विलियम सारस के अलावा आरक्षक हेमंत प्रजापति, कमल दीप राय, भूपेंद्र सिंह तथा विवेक शर्मा एवं चिरुला थाने स्टाफ की भूमिका रही।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!