विभिन्न थानाें की पुलिस ने पकड़े अवैध असलाह धारी, कट्टे व कारतूस बरामद
दतिया. उप चुनाव को शांतिपूर्ण और निर्विघ्न रुप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न थानों की पुलिस लगातार अपराधियों की धरपकड़, अवैध मादक पदार्थों तथा अवैध हथियारों की जप्ती की कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में बडौनी थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा ने नीवरी रोड पर चैकिंग के दौरान युवक त्रिलोक सिंह पुत्र गुलाब सिंह अहिरवार निवासी ग्राम बुधेड़ा थाना सिविल लाइन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देशी कट्टा तक जिंदा राउंड बरामद किया । आरोपित पर पूर्व में सिविल लाइन थाने तथा कोतवाली में अवैध हथियार रखने तथा मारपीट के प्रकरण दर्ज है

वहीं सिनावल पुलिस ने अवैध हथियार कारतूस सहित आरोपी बलवीर राणा पुत्र दर्शन राणा निवासी ग्राम कैथी थाना चिनोर जिला ग्वालियर को मुखबिर की सूचना पर ग्राम नंदपुर माता मंदिर की पुलिया से गिरफ्तार किया है। उक्त कार्रवाई में सिनावल थाना प्रभारी भूमिका दुबे, एएसआई बृजेश मिश्रा, आरक्षक मिथुन, आरक्षक हेमंत, राजीव की भूमिका रही। भगुवापुरा थाना पुलिस ने भी आलमपुर पेट्रोल पंप रोड से वीरेंद्र पुत्र रामेश्वर राजपूत निवासी रामपुरा खुर्द को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 315 बोर का कट्टा व कारतूस बरामद किया है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter