खेत में जमी जुआ फड़ पर पुलिस ने मार छापा, हार-जीत का दांव लगाते 7 जुआरी पकड़े
दतिया-सेवढ़ा. सेवढ़ा थाना क्षेत्र के ग्राम नहला में खेतों में चल रही जुआ फड़ पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जुआरियों के कब्जे से 21, 300 रुपये, 3 ताश की गिड्डी समेत सात बाइक एवं चार मोबाइल जप्त किए गए हैं। सेवढ़ा टीआई शिशिर दास ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शनिवार को पुलिस ने नहला में दबिश देकर वहां जुआ खेल रहे बंटी पुत्र माखन सिंह यादव ग्राम बस्तूरी, सुनील यादव पुत्र गिरवर, पीयूष पुत्र बृजमोहन, रिशुपाल पुत्र सुरेश, वीरेंद्र पुत्र पंचम, वकील खान पुत्र गफूर, बसंते पुत्र देवी दयाल निवासीगण ग्राम नहला शामिल हैं।

जुआ फड से चार मोबाइल समेत सात बाइक क्रमांक एमपी32 एमजी 4828, एमपी32 एमजी 4495, एमपी32 एए 4255, यूपी03 6217, एमपी32 एमई 9772, एमपी33 एमएच 9342 व एक बिना नंबर की गाड़ी जप्त की गई है। इस कार्रवाई में एएसआई एसएन शर्मा, आरक्षक विपिन यादव, शैलेन्द्र सिंह, खुशीलाल दुबे, रोहन, राजाराम यादव, बब्बू राजा गुर्जर, रागेश्वर भदौरिया की भूमिका रही।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter