कार में भरकर ले जाया जा रहा 67 लाख का सोना और नौ लाख की नगदी पुलिस ने की जप्त,तीन युवक पकड़े

दतिया। शहर से निकले हाईवे पर रात को चैकिंग के दौरान पुलिस ने तीन युवकों को कार सहित पकड़ा है। इन लोगों के पास से पुलिस ने सोने के जेवर सहित 9 लाख रुपए नगद जब्त किए है। उधर, कोई भी लोग दस्तावेज नहीं दिखा पाए इसके चलते पुलिस ने जेवर व रुपयों को जब्त कर लिया है। पकड़े गए सामान की कीमत करीब 67 लाख रुपए बताई गई है।

पत्रकार वार्ता में एसडीओपी सुमित अग्रवाल ने जानकारी में बताया कि यातायात प्रभारी होतम सिंह और सिटी कोतवाली रविन्द्र शर्मा को सूचना मिली कि ग्वालियर से एक कार में सवार होकर कुछ लोग सोने के जेेवर व नगदी ले जा रहे है। इस प्रकार की सूचना मिलने पर पुलिस ने चैकिंग पांइट लगाया है और कार को रोककर चैकिंग की तो उसमें करीब 1 किलो 400 ग्राम के सोने के जेवर और 9 लाख रुपए नगद मिले।

इस बारे में जब पुलिस ने इन लोगों से पूछताछ की तो वह कुछ भी बता नहीं पाए। पूछताछ में पुलिस को इन लोगों ने अपने नाम रजत पुत्र रमेश पाल उम्र 24 साल निवासी काजल टॉकीज ग्वालियर, सूरज पुत्र करन जादव उम्र 30 साल निवासी रॉक्सी पुल माधव गंज ग्वालियर, मनीष पुत्र धंन्न लाल जैन बताए है। पकडे गए सोने की कीमत करीब 7 करोड रुपए बताई गई

आभूषण नगदी के संबंध में उक्त तीनों लोग कोई दस्तावेज मौके पर उपलब्ध नहीं करा पाए लोगों के द्वारा सोने के आभूषण व नकदी का समाधान कारक रूप से लेखा जोखा प्रस्तुत नही करने के कारण संपत्ति को मध्यप्रदेश डकैती उन्मूलन अधिनियम की धारा 12 के तहत जप्त किया गया । आरोपीयो को पुलिस कस्टडी में लेकर मौके से गिरफ्तार किया गया ।

आरोपियों ने पूछताछ पर सोने के आभूषण रविशंकर जैन जेवर ज्वेलर्स सराफा ग्वालियर के होना बताया था सोने के आभूषणों की खरीद फरोख्त हेतु सागर दमोह होते हुए ग्वालियर जाना बताया लेकिन मौके पर किसी प्रकार की कोई दस्तावेज नहीं होना बताया । आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 422/21 धारा 12 MPDPK ACT पंजीबद्ध किया गया है

आरोपियों की गिरफ्तारी में निरीक्षक रविंद्र शर्मा , यातायात प्रभारी होतम सिंह बघेल ,उपनिरीक्षक धर्म सिंह तोमर, प्रधान आर 344 ,अनुरोध पावन ,आरक्षक पुष्पेंद्र यादव ,दिलीप प्रधान ,गजेंद्र राजावत रविंद्र यादव, आरक्षक चालक सलीम खान राघवेंद्र गुर्जर, शिवराम गुर्जर की मुख्य भूमिका रही

 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!