अवैध आतिशबाजी से भरे बाक्स पुलिस ने किए जप्त : बार्डर पर पकड़ी गई कार, मिली नगदी

Datia news : दतिया। थाना भांडेर पुलिस ने 36 हजार रुपये कीमत की अवैध आतिशबाजी पटाखों के भरे दो कार्टून जप्त कर आरोपित के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

आगामी त्योहारों के दौरान जिले में अवैध प्रतिबंधित विस्फोटक सामग्री पटाखे आदि रखने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने संबंधी अभियान के दौरान निरीक्षक डा.मोनिका मिश्रा थाना प्रभारी भांडेर ने हनुमान मंदिर के पास आरोपित अभिनव उर्फ गोल्डी पुत्र अनिल कुमार तिवारी निवासी गांधी चौक भांडेर के कब्जे से अवैध आतिशबाजी पटाखों के भरे दो कार्टून कीमत करीब 36 हजार रुपये के जप्त कर आरोपित के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

उक्त कार्रवाई में निरीक्षक डा.मोनिका मिश्रा थाना प्रभारी भांडेर, उनि श्वेता सिकरवार, भूपेंद्र राणा, बृजेश जाटव, कमल किशोर की भूमिका रही।

बार्डर से कार में पकड़ी गई राशि : वहीं भांडेर क्षेत्र के पंडोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत सदका अंतरराज्यीय एमपी-यूपी बार्डर पर वाहन चेकिंग दौरान पुलिस व एसएसटी टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक लाख 30 हजार रुपये नगद रामबिहारी पुत्र नारायण सिंह निवासी बड़ेरा सोपान के कब्जे से जप्त किए गए।

जप्त किए गए पैसों के संबंध में संबंधित रामबिहारी द्वारा कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। जिस पर टीम द्वारा उक्त राशि को मौके पर जप्त कर विधिवत कार्रवाई कर आयकर विभाग को सूचना दी गई।

उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक थाना प्रभारी पंडोखर रिपुदमन सिंह राजावत, एएसआई प्रमोद पावन, पटवारी मनोज कुमार अहिरवार की भूमिका रही।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter