प्राचीन मंदिर से मूर्ति चोरी करने वालों को तलाशने पहुंची पुलिस टीम : इधर एसपी शर्मा ने किया बदमाशों पर इनाम घोषित

Datia news : दतिया। भिटारी के मंदिर से मूर्ति चोर कर ले जाने वाले शातिर बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम लगातार दविश दे रही है। इनकी गिरफ्तारी पर एसपी प्रदीप शर्मा ने इनाम भी घोषित कर दिया है। पुलिस को शक है कि घटना को अंजाम देने में कम से कम दो व्यक्तियों का हाथ है। शातिर चोरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम हरियाणा भी रवाना की गई है।

मां जानकी और लक्ष्मण जी की मूर्ति हुई थी चोरी : भांडेर के गोंदन थाना क्षेत्र के ग्राम भिटारी में स्थित प्राचीन कुटीर मंदिर से मां जानकी और लक्ष्मणजी की मूर्ति चोरी कर ले जाने वाले शातिर बदमाशों पर पुलिस ने 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने आरोपितों की पहचान कर उनकी तलाश भी शुरू कर दी है।

उक्त आरोपित हरियाणा क्षेत्र के बताए जाते हैं। जिनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम रवाना कर दी गई है। जल्दी ही आरोपितों के पकड़े जाने की संभावना जताई गई है।

पुलिस टीमें दे रही दविश : एसडीओपी कर्णिक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी पर एसपी प्रदीप शर्मा ने 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस टीमें लगातार हरियाणा में दबिश दे रही है। जल्दी ही आरोपितों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

बता दें कि गत 20-21 नवंबर की रात अज्ञात चोर मंदिर के पुजारी सहित करीब आधा दर्जन लोगों को चाय और फ्रूटी में नशीला प्रसाद पिलाकर बेहोश कर अष्टधातु की दो मूर्तियां चोरी कर ले गया था। चोरों के मामले में पुलिस को जानकारी गांव में बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी कैमरे सहित आसपास की गई पूछतांछ से लगी है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter