शहजाद हत्याकांड के आरोपितों की तलाश में पुलिस टीम रवाना, संभावित ठिकानों पर दी जा रही दविश, पुलिस का दावा जल्दी ही पकड़े जाएंगे आरोपी

Datia News : दतिया।  शहजाद खां हत्याकांड के आरोपितों की तलाश में पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है। घटना के बाद से ही सभी आरोपित फरार हैं। रविवार को भी पुलिस टीम को आरोपिताें के घरों पर ताले लटके मिले थे। जिसके बाद पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा था।

वहीं इस मामले में नामजद आरोपितों के संभावित ठिकानों के बारे में भी पुलिस सुराग जुटा रही हैं। कुछ जगहों पर पुलिस टीम रवाना भी की गई है। पुलिस का दावा है कि आरोपित जल्दी ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

कोतवाली थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा ने फरार आरोपितों पर इनाम घोषित करने के लिए पुलिस अधीक्षक को प्रतिवेदन भी भेजा है। जिसके बाद इन पर जल्दी ही इनाम भी घोषित होने की संभावना है।

बता दें कि गत 27 अगस्त शुक्रवार की रात 55 वर्षीय शहजाद पुत्र नसीर खान को मारपीट के बाद कुछ लोगों ने गोली मार दी थी। इस घटना में गंभीर रूप से घायल शहजाद को उपचार के लिए ग्वालियर रेफर किया गया था। जहां रास्ते में उसने दमतोड़ दिया था।

इस मामले में कोतवाली पुलिस ने पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष नाहर सिंह यादव के पुत्र एवं पूर्व पार्षद हर्ष यादव सहित रवींद्र खटीक, अनिल घुमनानी, सुभानु यादव और ढोढो मुसलमान व 2 अन्य पर हत्या का मामला दर्ज किया था।

घटना के बाद से सभी आरोपित फरार हैं। आरोपितों की तलाश में कोतवाली पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। बताया जाता है कि पुलिस ने आरोपितों के मोबाइल नंबर भी सर्विलेंस पर दिए हैं।

ताकि उनकी लोकेशन का पता चल सकें। घटना के बाद से आरोपितों के मोबाइल भी बंद मिल रहे हैं। उनके स्वजन भी घरों पर ताला डालकर अन्यत्र चले गए हैं।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!