रंगबाजी दिखाने वाले बदमाश का पुलिस ने निकाला जुलूस : हाल ही में जमानत पर छूटकर आया था बाहर

Datia news : दतिया। जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आते ही बदमाश ने फिर से रंगदारी दिखाना शुरू कर दी। इतना ही नहीं उक्त आरोपित ने जबरन वसूली के प्रयास के दौरान भांडेर की पूर्व विधायक सहित दतिया पुलिस और अन्य लोगों के नाम पर अभद्रता भाषाशैली का भी फोन पर इस्तेमाल किया।

जिसके बाद पीड़ित की ओर से उक्त ओडियो पुलिस को दिया गया था। जिसकी जांच के बाद कोतवाली पुलिस ने उसे धरदबोचा। बदमाश पर कई संगीन अपराध पूर्व से ही दर्ज बताए जाते हैं।

इस मामले में कोतवाली टीआई धीरेंद्र मिश्रा ने रविवार को उक्त आरोपित पहाड़ सिंह अहिरवार पुत्र तिज्जू निवासी हनुमानगढ़ी को गिरफ्तार कर लिया गया। इधर पुलिस ने आरोपित को सबक सिखाने के लिए रविवार को उसका बाजार में जुलूस भी निकाला।

पुलिस के मुताबिक उक्त आरोपित ने दो दिन पहले अपने ही भाई से जबरन वसूली करने के प्रयास किए थे। उस पर हत्या और हत्या कर प्रयास के मामले भी दर्ज हैं।

इस मामले में आरोपित का एक ओडियो भी हाल में इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था। जिसमें उसने दतिया पुलिस, भांडेर विधायक सहित तमाम नेताओं के बारे में अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया था।

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर :  स्थानीय सीतासागर के पास रविवार को एक एक्टिवा स्कूटी सवार ने ठेले वाले को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे ठेले पर रखा घरेलू स्टील और प्लास्टिक का सामान बीच सड़क पर बिखर गया।

टक्कर इतनी जोर से लगी कि ठेले वाले के पुत्र के हाथ में भी गंभीर चोट आई। वहीं ठेला पलट जाने से पूरा सामान नीचे गिर गया। इस हादसे के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने वाहन चालक को घेर लिया। भीड़ को उत्तेजित देख वाहन चालक मौका देखकर चुपचाप सरक लिया।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter