दतिया । पुलिस और पत्रकारों के बीच रविवार को मैत्री मैच का आयोजन किया गया। इसमें कई बार रोमंचक स्थितियां बनी और कई उतार-चढाव आए। अंतत: पुलिस एकादश ने पत्रकार एकादश को शानदार तरीके से तीन विकेट से हरा दिया। मैच के अंत में पुलिस अधीक्षक ने विजेता और उपविजेता को ट्राफी प्रदान करते हुए शुभकामनाएं दी। उन्होंने दोनों टीमों के खेल प्रदर्शन और खेल भावना की प्रशंसा भी की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को पुलिस एकादश तथा पत्रकार एकादश मैत्री पूर्ण क्रिकेट मैच पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर खेला गया। मैच के प्रारंभ में पत्रकार एकादश द्वारा टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया गया। इसमें बल्लेबाजी करते हुए पत्रकार एकादश द्वारा 107 रन 16 ओवर में बनाए गए । इस दौरान पत्रकार एकादश के कई बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
पत्रकार एकादश की ओर से अंकित जैन ने सर्वाधिक 21 रनों का योगदान दिया। इसीके साथ पुलिस एकादश को 108 रन बनाने की चुनौती मिली। 108 रनों का पीछा करते हुए पुलिस एकादश ने 7 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। वहीं पुलिस एकादश की ओर से सिनावल थाना प्रभारी गिरीश शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। पुलिस की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली।
अंत मे एसपी अमन सिंह राठौर द्वारा पुलिस एकादश की विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई। मैन ऑफ द मैच गिरीश शर्मा रहे।उपविजेता टीम के कप्तान जितेंद्र गोस्वामी को उप विजेता की शील्ड प्रदान की। एसपी अमन सिंह राठौर ने कहाकि इस तरह के सद्भावना मैच आगे भी होते रहे, यह हमारी कोशिश रहेगी। उन्होंने ट्राफी प्रदान करते हुए दोनों टीमों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दोनों टीमों के खेल प्रदर्शन और खेल भावना की प्रशंसा भी की।

