देखें वीडियो : पुलिस वाले ने चुराए अंडे ; 20 रुपए के अंडों ने हवलदार को करवा दिया सस्पेंड

अमृतसर : खाकी एक बार फिर शर्मसार हो गई। फतेहगढ़ साहिब में 20 रुपये के अंडों ने हवलदार को निलंबित करा दिया। इंटरनेट मीडिया में वायरल वीडियो में हवलदार अंडे चुराते दिखाई दे रहा है। दरअसल, छिंदर नामक व्यक्ति क्षेत्र में अंडों की सप्लाई करता है। वह ज्योति स्वरूप चौक के पास सड़क किनारे रेहड़ी खड़ी करके एक दुकान में अंडे की सप्लाई देने गया तो वहां खड़े हवलदार प्रितपाल सिंह ने चार अंडे रेहड़ी से उठाकर पेंट की जेब में डाल लिया और आटो में बैठकर खिसक गया।

 देखें वीडियो : ⬇️

इस करतूत की पास ही खड़े एक व्यक्ति ने वीडियो बना ली और इंटरनेट मीडिया पर डाल दी। वीडियो वायरल होते ही एसएसपी अमनीत कौंडल ने तुरंत तहसील गार्द में तैनात हवलदार प्रितपाल सिंह को सस्पेंड कर दिया और उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

बातचीत में छिंदर ने बताया कि दुकान में सप्लाई देने के बाद जब उसने आकर देखा तो ट्रे से चार अंडे गायब थे। पास के लोगों ने उसे बताया कि अंडे पुलिस वाले ने चुराए हैं। डर के कारण वह कुछ नहीं बोला और वहां से चला गया। उधर, एसएसपी कौंडल ने हवलदार को सस्पेंड करने की पुष्टि करते हुए कहा कि ऐसे कर्मियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter