भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 13 देशों के दूतों से की बातचीत,BJP के विस्तार को लेकर हुई विस्तृत चर्चा !

लखनऊ : 13 देशों के मिशन प्रमुख से नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने की बातचीत। “भाजपा को जानो” कार्यक्रम के तहत भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विदेशी दूतों को भाजपा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने भाजपा के विस्तार, सदस्यता और संरचना में वृद्धि, और भाजपा के विभागों और फ्रंटल संगठनों की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया।

यह बातचीत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा शुरू कि गए कार्यक्रम ‘भाजपा को जानो’ पहल की श्रृंखला का एक हिस्सा है। यह इस श्रंखला का चौथा आयोजन है। भाजपा अध्यक्ष अब तक 34 मिशन प्रमुखों से बातचीत कर चुके हैं। इस कार्यक्रम के दौरान, नड्डा राष्ट्र निर्माण में भाजपा के इतिहास, संघर्षों, सफलताओं, विचारधारा और योगदान के बारे में विस्तार से बताया।

नड्डा ने कहा कि हमारा मानना ​​है कि विभिन्न देशों की राजनीतिक व्यवस्था और राजनीतिक दलों के बीच बेहतर संवाद होना चाहिए ताकि हम एक दूसरे के दृष्टिकोण को समझ सकें. उन्होंने कहा कि भाजपा स्वस्थ लोकतंत्र और साझा सांस्कृतिक संबंधों में दृढ़ विश्वास रखती है।

संवादात्मक सत्र के दौरान, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गति, पैमाने और कौशल पर जोर दिया, जिसके साथ पीएम मोदी की विभिन्न विकास योजनाओं को लागू किया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे भाजपा की पार्टी संरचना में महिलाओं की अधिकतम भागीदारी है और कैसे भाजपा देश के गांवों, गरीबों, किसानों, दलितों, पिछड़े वर्गों और युवाओं के कल्याण के लिए समर्पण के साथ काम करती है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!