अनीशा करेगी कायरव को शादी के लिए इमोशनली ब्लैकमेल, सर्जरी टालने से परेशान हो जाएगा अभिमन्यू

प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा स्टारर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में इन दिनों कई ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं। शो में कायरव-अनीशा की शादी का ट्रैक चल रहा है और इस बीच कायरव और अक्षु को अनीशा का सच पता चल गया है। दूसरी तरफ डॉक्टर कुणाल खेरा ने अभिमन्यु की सर्जरी भी टल दी है जिससे वह टेंशन में आ जाएगा। लेकिन शो में मेजर ड्रामा अनीशा करने वाली है।

अभी करेगा अक्षरा से सवाल
लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कायरव मेहंदी का फंक्शन छोड़कर बीच में उठ जाएगा और सबके सामने ये शादी न करने का ऐलान करेगा जिससे सभी शॉक में आ जाएंगे। उसके इस कदम के बाद अभी अक्षरा से पूछता कि माना कि तुम मुझे टेंशन न देने के लिए सच नहीं बता रही हो, लेकिन अब वह कायरव के इस कदम से ज्यादा टेंशन में हूं।

कायरव को इमोशनल ब्लैकमेल करेगी अनीशा
दूसरी तरफ कायरव द्वारा मेहंदी का फंक्शन छोड़कर जाने के बाद अनीशा भी उसके पीछे-पीछे जाती है। वह अनीशा से कहता है कि वह खुद परिवार को सच बताएगी और ये शादी बिल्कुल नहीं होने देगी।

लेकिन कायरव की इस बात का उसपर असर नहीं होता और वह उल्टा कायरव के सामने इमोशनल ड्रामा करती है। वह छत की मोहरी पर चढ़ जाती है और कहती है कि तुम पहले तुम शादी न तोड़ने का वादा करो।

 

डॉक्टर कुणाल टालेंगे सर्जरी
इधर अभी के लिए एक और मुश्किल खड़ी हो जाएगी। डॉक्टर कुणाल खेरा अभिमन्यु के हाथ की सर्जरी ताल देते है जिससे वह परेशान हो जाता है। वह डॉक्टर कुणाल से कॉन्टैक्ट करने के लिए उनको वॉयस मैसेज भी भेजता है,

जिसमें वह कहता है कि उसे पहले उम्मीद ही नहीं थी पर अब उम्मीद है। अगर कहीं सर्जरी विंडो बंद हो गई या सर्जरी सक्सेसफुल नहीं हुई तो। अभिमन्यु की ये बात अक्षरा सुनती है तो वह भी परेशान हो जाती है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter