‘ये हैं चाहते हैं’ की प्रीशा, पंजाबी सांन्ग पर मस्ती भरा डांस करती आई नजर, फैंस बोले अदाएं कातिलाना

‘ये हैं चाहते हैं’ टीवी शो की प्रीशा यानि सगुन कौर लूथरा, जहां सीरियल में हमेशा दुखों के पहाड़ से जूझती नजर आती हैं, लेकिन असल जिंदगी में यह टीवी एक्ट्रेस हमेशा मस्ती भरे मूड में रहती है।

उनकी यह मस्ती और बोल्ड अंदाज उनके वीडियो और फोटोज से साफ झलकता है। सगुन कौर लूथरा ने हाल ही में एक पंजाबी सॉंग पर अपना वीडियो इंस्टा पर पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लहरियादार साड़ी पहनकर एक खास अंदाज दिखाया है।

इस पंजाबी गाने में सगुन कौर साड़ी पहनकर सादगी के साथ गीत पर अदाएं दिखाती नजर आएंगी। इस गाने में प्रीशा यानि सगुन की अदाएं कातिलाना लग रही है। जो उनके फैंस को निश्चित ही पसंद आएंगी।

Banner Ad

 

पंजाबी सांन्ग ‘परियां’ में सगुन साड़ी में जलवे बिखेर रही हैं। उनके इस अभिनय को देखकर आसानी से समझा जा सकता है कि ड्रेस सेंस को लेकर भी यह टीवी एक्ट्रेस कोई कमी नहीं रखती।

इस गाने में सगुन की अदाएं देखने काबिल है। इस वीडियो को उनके फैंस काफी लाइक भी कर रहे हैं। सगुन कौर लूथरा इंस्टा सहित सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहती है। उनके कई वीडियो और फोटोज इंस्टा पर खूब पसंद किए जाते हैं।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter