एयरपोर्ट के लोकर्पण समारोह में चार हजार लोगों को जुटाने की तैयारी : गर्मी को देखते हुए रखे जाएंगे खास इंतजाम

Datia News : दतिया। दतिया एयरपोर्ट का वर्चुअली लोकार्पण 31 मई को पीएम नरेंद्र मोदी भोपाल से करेंगे। इसे लेकर अब तैयारियां तेज हो गई हैं। लोकार्पण समाराेह को स्थानीय स्तर पर भव्यता प्रदान करने के लिए कलेक्टर संदीप माकिन और एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने एयरपोर्ट पहुंचकर संबंधित अधिकारियों के साथ वहां व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान तय किया गया कि लोकार्पण समारोह में तीन से चार हजार लोगों की उपस्थिति संभावित रहेगी।

इसे देखते हुए गर्मी के मौसम में वहां विशेष इंतजाम किए जाएं। जिसमें आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ पेयजल और छाया हवा का माकूल प्रबंध शामिल रहेगा। इसे लेकर विभिन्न विभागों को भी मौके पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उनाव रोड पर स्थित इस एयरपोर्ट की आधारशिला 2023 में पूर्व गृहमंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा के प्रयासों से तत्कालीन केंद्रीय विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह ने रखी थी।

60 करोड की लागत से बना यह एयरपोर्ट 124 एकड़ में फैला हुआ है। जिसका रनवे 1.81 किमी लंबा एवं 30 मीटर चौड़ा है। पार्किंग में लगभग 50 कारें रखी जा सकती है। दो चैक इन काउंटर है।

यह एयरपोर्ट एटीआर 72 की क्षमता के लिए बनाया गया है। लेकिन अभी जो एयरक्राप्ट उतरेंगे वे 19 सीटर रहेंगे। हफ्ते में चार दिन एयरलाइन फ्लाई बिग की फ्लाइट यहां उतरेंगी। जिनका रूट भोपाल से दतिया और दतिया से फिर खजुराहो रहेगा।

समारोह में यह रहेंगी व्यवस्थाएं : पीतांबरा नगरी की यात्रा को सुगम बनाने के उद्देश्य से शासन द्वारा दतियावासियों को नवनिर्मित एयरपोर्ट की सौगात दी है। इस सौगात से दतियावासियों में खुशी एवं उत्साह का माहौल बना हुआ है।

31 मई को दतिया एयरपोर्ट के लोकार्पण समारोह के दौरान पेयजल व्यवस्था, टेंट, फब्बारे वाले पंखे, साउंड सिस्टम, पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, एलईडी व्यवस्था, मेडीकल व्यवस्था, अस्थाई अस्पताल, साफ-सफाई, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, बिजली आपूर्ति इत्यादि व्यवस्थाओं की पूर्ण से तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए चार से छह हजार ओआरएस पैकेट, तीन बेड वाला अस्थाई अस्पताल के लिए सीएमएचओ को कलेक्टर ने निर्देशत दिए हैं।

पीएचई के अधिकारियों को कैंपर, पानी के टेंकर व्यवस्था संभालने, पीडब्लूडी को रोड पर साइनेज लगाने एवं बेरीकेटिंग करने को कहा गया है। पार्किंग में लगभग 25-50 ट्राली एवं बसों की पार्किंग के लिए स्थान चिंहित रहेगा।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter