मोजाम्बिक के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की भेंट , विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली  : मोज़ाम्बिक के एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने मोज़ाम्बिक गणराज्य की असेम्‍बली की अध्यक्ष,  एस्पेरांका लौरिंडा फ्रांसिस्को निउआने बियास के नेतृत्व में आज (29 जुलाई, 2022) राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति,  द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि 25 जुलाई 2022 को पदभार ग्रहण करने के बाद पहले अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल के रूप में राष्ट्रपति भवन में उनका स्वागत करते हुए उन्‍हें खुशी हुई।

उन्होंने कहा कि भारत और मोजाम्बिक दोनों देशों के बीच उच्च स्तर के नियमित आदान-प्रदान के साथ घनिष्ठ मैत्रीपूर्ण संबंध रखते हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि मोज़ाम्बिक हमारा रणनीतिक साझेदार और घनिष्ठ सहयोगी है। भारतीय कंपनियों ने मोज़ाम्बिक के प्राकृतिक गैस और खनन क्षेत्रों में लगभग 10 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश किया है।

भारत सरकार ने मोज़ाम्बिक में विभिन्न परियोजनाओं के लिए ऋण सहायता भी प्रदान की है। उन्होंने कहा कि मोज़ाम्बिक में प्रवासी भारतीय मोज़ाम्बिक के आर्थिक विकास में योगदान दे रहे हैं।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter