राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 3 मार्च को भोपाल आएंगी : 7वें अंतर्राष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन का शुभारंभ करेंगी: 16 देश के प्रतिनिध भी होंगे शामिल
draupadi murmu husband biography , Shyam Charan Murmu Biography , Draupadi Murmu Husband,draupadi murmu Personal Life,draupadi murmu Family Shyam Charan Murmu wikipedia

भोपाल  : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 3 मार्च को दोपहर 12 बजे 7वें अंतर्राष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी। राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर और साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. नीरजा गुप्ता शामिल होंगी।

साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय और इंडिया फाउंडेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन भोपाल में किया जा रहा है। नए युग में मानववाद के सिद्धांत पर केंद्रित सम्मेलन 3 से 5 मार्च तक कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार, भोपाल में होगा। धर्म-धम्म के वैश्विक विचारों को एक मंच प्रदान करने वाले इस सम्मेलन में 15 देशों से 350 से अधिक विद्वान शामिल हो रहे हैं। इसमें भूटान, मंगोलिया, श्रीलंका, इंडोनेशिया, थाइलैंड, वियतनाम, नेपाल, दक्षिण कोरिया, मॉरिशस, रूस, स्पेन, फ्रांस, अमेरिका और ब्रिटेन की सहभागिता रहेगी।

4 मुख्य सत्र में 25 विद्वान का होगा संबोधन : तीन दिवसीय सम्मेलन में 4 मुख्य सत्रों में 25 विद्वान अपने विषय का निरूपण करेंगे। इसी दौरान 15 समानान्तर-सत्र भी होंगे, जिसमें सम्मेलन की थीम “नए युग में मानववाद का सिद्धांत” पर केंद्रित 115 शोध-पत्र पढ़े जाएंगे। इस सम्मेलन में पहली बार एक अनूठा मंत्री-सत्र भी होगा, जिसमें 5 देशों के मंत्री सांस्कृतिक, सामंजस्य और विभिन्न विषय पर चर्चा करेंगे। इस सत्र में भूटान, श्रीलंका, इंडोनेशिया, नेपाल और भारत के मंत्री शामिल होंगे।

Banner Ad

यह सम्मेलन भारत से प्रतिपादित मानवीय मूल्यों के वैश्विक असर को रेखांकित करता है। पश्चिम के देशों में भारतीय संस्कृति और दर्शन से प्रतिपादित सिद्धातों के प्रति बहुत जिज्ञासा है और साँची विश्व विद्यालय इसी दिशा में शोध और अध्ययन पर केंद्रित है।

सम्मेलन के दौरान होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मध्यप्रदेश की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर की प्रस्तुति की जाएगी। इसमें जनजातीय नृत्य और देश-विदेश में प्रसिद्धि पा चुके मध्यप्रदेश की धूलिया जनजाति के गुदुमबाजा का भी प्रदर्शन होगा। साथ ही माँ नर्मदा को समर्पित लोकगीतों की प्रस्तुति भी होगी।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter