राष्ट्रपति कोविंद के मध्यप्रदेश प्रवास पर मिनिस्टर इन वेटिंग नामांकित, बाबा महाकाल के करेंगे दर्शन

भोपाल : राष्ट्रपति  रामनाथ कोविंद 27 से 29 मई तक मध्यप्रदेश के प्रवास पर रहेंगे। भोपाल, उज्जैन और इंदौर के भ्रमण के दौरान राष्ट्रपति  कोविंद की अगवानी, विदाई और सत्कार के लिए मिनिस्टर इन वेटिंग नामांकित किए गए हैं। भोपाल में 27 मई 2022 को विमानतल पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री  भूपेंद्र सिंह और राजभवन में चिकित्सा शिक्षा मंत्री  विश्वास सारंग, मिनिस्टर इन वेटिंग रहेंगे।

शनिवार 28 मई को कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन हॉल में आयुष (स्वतंत्र प्रभार) और जल-संसाधन राज्य मंत्री राम किशोर नानूराम कावरे और मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, मिनिस्टर इन वेटिंग रहेंगे।

इसी तरह 29 मई को राष्ट्रपति कोविंद के उज्जैन दौरे पर पुलिस लाइन हेलीपेड में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, महाकालेश्वर मंदिर में पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर, कालिदास संस्कृत अकादमी और सर्किट हाउस में आयुष (स्वतंत्र प्रभार) और जल-संसाधन राज्य मंत्री रामकिशोर नानूराम कावरे और विमानतल इंदौर में जल-संसाधन एवं मछुआ कल्याण मंत्री  तुलसी राम सिलावट, मिनिस्टर इन वेटिंग रहें

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!