भाजपा व कांग्रेस कार्यालयों पर अध्यक्षों ने फहराया ध्वज, मिष्ठान वितरण कर पार्टीजन को दी शुभकामनाएं

Datia News : दतिया। गणतंत्र दिवस के मौके पर राजनीतिक पार्टी कार्यालयों पर भी उनके प्रमुखों ने ध्वजाराेहण किया। भाजपा कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बुधौलिया ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद कार्यकर्ताओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व मिष्ठान वितरण किया गया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कालीचरण कुशवाहा, बद्री साहू, डॉ.राजू त्यागी, जिला मंत्री अतुल भूरे चौधरी, पंकज गुप्ता, हरिओम यादव, संतोष कटारे, रघुवीर कुशवाहा, किरण गुप्ता आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण

26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय भवन पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के संदेश का वाचन किया गया। तदुपरांत तलैया मोहल्ला स्थित गफ्फार खान के निवास पर ध्वजारोहण किया गया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नारायण सिंह बौद्ध, पूर्व जिलाध्यक्ष नाहर सिंह यादव, जिला प्रवक्ता प्रदीप गुर्जर, सौरभ राजपूत, रिंकू यादव, गुड्डन यादव परासरी, विष्णु गुर्जर, मुईन कुरैशी, रामकुमार मोंगिया, कांग्रेस

जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव, रामदास उत्साही, आशीष तिवारी, विक्रम दांगी तेडौत, जसवंत सिंह बघेल, राम शरण, गफ्फार खान, अमन ठाकुर, हिमांशु गुर्जर, अनूप तिवारी, सीएल बौद्ध, जगन्नाथ अहिरवार, रामवीर दांगी, लला यादव धमना, जीतू प्रजापति, राजेंद्रदांगी, प्रह्लाद दांगी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter