जेल में कैदी ने दोस्तों के साथ मनाई बर्थडे, वीडियो वायरल, जेलर ने कहाकि वीडियो पुराना

दतिया ।  सेवढ़ा उपजेल में एक कैदी की बर्थडे पार्टी मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से जेल प्रबंधन में हडकंप मचा हुआ है। वहीं इस मामले में जेल प्रशासन का कहना है कि जिस कैदी का यह वीडियो वायरल हुआ है, वह पूर्व में भी आपराधिक मामलों में जेल में बंद रह चुका है। इस वीडियो को उपजेल के जेलर पुराना बता रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच की बात भी कही जा रही है।

जानकारी के अनुसार नवंबर 2019 में संदीप गुर्जर पुत्र शंकर सिंह गुर्जर की नेतुआपुरा रोड इंदरगढ़ पर हत्या के मामले में साहिल गुर्जर आरोपित है। इस मामले में साहिल फिलहाल सेवढ़ा जेल में बंद है। वायरल वीडियो में साहिल द्वारा केक दो दिन पहले बर्थडे पर जेल के अंदर काटते हुए नजर आ रहा है। वीडियो के साथ शंकर सिंह गुर्जर द्वारा दतिया एसपी अमन सिंह राठौर को एक लिखित शिकायत भी की गई है। जिसमें शंकर सिंह गुर्जर ने जेल स्टाफ की मिलीभगत से यह केक कटने की जानकारी दी है।

इस संबंध में उपजेल के जेलर महेश नागर का कहना है कि उनके पास इस तरह का कोई वीडियो अभी नहीं आया है। अगर ऐसा कोई वीडियो है भी तो उनके समय में कोई इस तरह का कार्य नहीं किया गया । उनका कहना है कि साहिल गुर्जर 2016 से विभिन्न मामलों में जेल में आता जाता रहा है, हो सकता है कोई पुराना वीडियो शिकायत के साथ भेजा गया हो । इसकी जांच की जाएगी। उनके समय में कोई बर्थडे पार्टी नहीं मनाई गई है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter