पंजाब में 315 करोड़ से सुधरेगा सडक़ नेटवर्क, 2022-23 के लिए प्रोजेक्ट मंजूर, लोक निर्माण मंत्री ने की मीटिंग

चंडीगढ़ :  पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार साल 2022-23 के दौरान नबार्ड (28) स्कीम के अंतर्गत 315 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न सडक़ प्रोजैक्ट शुरू करेगी। इस स्कीम के अंतर्गत राज्य में नयी सडक़ें और नये पुलों का निर्माण किया जायेगी, जिससे राज्य के सडक़ नैटवर्क में सुधार होगा। 

पंजाब के लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ई. टी. ओ. ने आज यहाँ प्रमुख सचिव लोक निर्माण  अनुराग वर्मा, सचिव लोक निर्माण मालविन्दर सिंह जग्गी और लोस्र निर्माण विभाग के मुख्य इंजीनियर  अरुण कुमार और दूसरे सीनियर अधिकारियों के साथ समीक्षा मीटिंग के बाद कहा कि इस स्कीम के अधीन चालू साल के दौरान किये जाने वाले विभिन्न कामों के लिए बोलियां मांग कर निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किये जाएंगे। 

लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि विभाग के अधीन पड़ते मुरम्मत करने योग्य 2217 कि.मी. लंबाई की लिंक सडक़ें, जिनकी आखिरी बार मुरम्मत 31 मार्च, 2016 या इससे पहले हुई थी और उपरांत किसी स्कीम के अधीन स्वीकृत नहीं हुयीं, को चालू साल में 361 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत के साथ रिपेयर करने का प्रस्ताव पंजाब सरकार के विचाराधीन है। उन्होंने बताया कि लिंक सडक़ों की नोडल एजेंसी पंजाब मंडी बोर्ड से इन कामों की प्रशासकीय मंजूरी प्राप्त होने के उपरांत इन सडक़ों की मुरम्मत जल्द ही शुरू की जायेगी।  

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि 31 मार्च, 2022 तक 4644.26 कि.मी लंबाई की सडक़ों पर 574 करोड़ रुपए की लागत से मुरम्मत का काम मुकम्मल किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इन प्रोजेक्टों के अधीन स्वीकृत बकाया 4800.66 कि. मी लंबाई के काम रुपए 757 करोड़ के अनुमानित खर्चे से साल 2022 में मुकम्मल करने लक्ष्य है। 

मंत्री ने आगे कहा कि पंजाब सरकार राज्य के सर्वपक्षीय विकास के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरी ईमानदारी के साथ जन हित में काम रहेगी। 

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter