मुंबई । फुकरे और पागलपंती जैसी फिल्मों में नजर आ चुके पुलकित सम्राट अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहते हैं। उन्होंने श्वेता रोहिरा के साथ साल 2014 में शादी की थी। यह शादी सिर्फ 11 महीने चली थी और अक्टूबर 2015 में दोनों का तलाक हो गया था। श्वेता सलमान खान की राखी सिस्टर हैं।
चर्चाएं यह भी थी कि यामी गौतम के साथ उनके अफेयर के चलते श्वेता और पुलकित की शादी टूटी थी। हालांकि पुलकित ने इस बात का लगातार खंडन किया था। बता दें कि पुलकित और यामी एक साथ फिल्म ‘सनम रे’ में काम कर चुके हैं। हालांकि श्वेता ने यामी पर आरोप लगाए थे कि उनके चलते ही उनकी शादी खराब हुई है। कुछ रिपोर्ट्स तो ये भी थीं कि श्वेता के मिसकैरिज के बाद यामी और पुलकित करीब आने लगे थे, लेकिन पुलकित को इन बातों से बेहद दुख पहुंचा था। उन्होंने कहा था कि ये बेहद पर्सनल मैटर था और जब इस तरह की खबरें पब्लिक में लीक हुई थी तो मैंने श्वेता के साथ अपने रिश्ते की उम्मीद को पूरी तरह से खत्म कर लिया था। जब मिसकैरिज हुआ था उस समय तक तो यामी मेरी लाइफ में थी ही नहीं। श्वेता काफी इनसिक्योर थीं और मैंने इस रिश्ते को आगे बढ़ाने की कोशिश की लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तो मैंने उनसे अलग होने का फैसला कर लिया था।
कृति के साथ रिलेशनशिप में होने की भी चर्चा
फिल्म पागलपंती में साथ काम करने वाली कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट ने कई महीनों से चल रही अफवाहों के बाद स्वीकार किया था कि वे एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। फिल्म वीरे की वेडिंग के बाद दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया। इनके अफेयर की खबरें तब चर्चा में आई थी, जब दोनों को पिछले साल वरुण शर्मा के बर्थडे पर देखा गया था। उन्होंने पागलपंती फिल्म के प्रमोशन्स के दौरान ये बात स्वीकार की थी। कृति ने कहा था कि हम अपने रिलेशनशिप को नहीं छिपा रहे हैं, लेकिन मुझे लगता है कि लोगों को हमें कुछ स्पेस देना चाहिए क्योंकि ये हमारा फैमिली का मामला है। वहीं पुलकित ने कहा था कि वे एक हैप्पी स्पेस में हैं। पुलकित और कृति पागलपंती के बाद एक बार फिर साथ में एक फिल्म में नजर आएंगे। तैश नाम की इस फिल्म को बेजॉय नाम्बियार डायरेक्ट कर रहे हैं। तैश एक ड्रामा फिल्म है और इस फिल्म में जिम सार्ब, अमित साध, नेहा शर्मा, आदित्य पंचोली और हर्षवर्धन राणे जैसे सितारे भी नजर आएंगे।
वहीं एक साक्षात्कार में कृति ने बताया कि यह अफवाह नहीं है। कृति ने कहा ‘हम एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ईमानदारी से, मैं पहले अपने पैरेंट्स को बताना चाहती थी कि हम एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और जब आप किसी को देखते हैं तो मुझे लगता है कि हर चीज का एक टाइम होता है, ‘कभी-कभी इसमें पांच साल भी लग सकते हैं और कभी यह पांच महीने में भी हो सकता है। हमारे मामले में, यह पांच महीने में हुआ, मैं खुश हूं।
पुलकित ने कहा, ‘‘कुछ ही लोग मेरे साथ थे और उनकी दुआओं की वजह से ही….., उन लोगों को मुझसे अधिक पीड़ा से गुजरना पड़ा होगा, पर अब मैं सही हूं । पेशेवर तौर पर भी मैं पहले से अधिक आत्मविश्वास से लबरेज हूं ।’’ ‘बता दें कि पुलकित 22 नवंबर को रिलीज होने वाली फिल्म पागलपंती में भी कृति के साथ दिखाई दिए थे।


