उज्जैन में मासूम बेटी के साथ हुई घटना के अपराधी को मिलेगा कठोर दंड : मुख्यमंत्री,बोले – अपराधी ने मप्र की आत्मा को किया घायल

उज्जैन : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि उज्जैन में मासूम बेटी के साथ हुई घटना बहुत जघन्य और गंभीर है। घटना का अपराधी गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री ने भोपाल में मीडिया से चर्चा के दौरान यह बात कही।

मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि अपराधी को सजा दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उसे कठोरतम सजा दिलाई जाएगी। अपराधी पकड़ने में घायल हुआ है। वह उज्जैन का ही है। बेटी मध्यप्रदेश की है, उसकी हर तरह से चिंता करेंगे। अपराधी ने मध्यप्रदेश की आत्मा को घायल किया है। मैं लगातार हर घंटे वस्तुस्थिति का पता कर रहा था। ऐसे व्यक्ति समाज में रहने के काबिल नहीं है। ऐसे अपराधी को कठोरतम दंड जरूर मिलेगा।

अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा प्राप्त सुझावों पर होगा अमल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विभिन्न संवर्ग के अधिकारियों-कर्मचारियों के कल्याण के लिए राज्य सरकार ने संवेदनशील होकर महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। नियमित कर्मचारियों के साथ ही अन्य प्रकार की सेवाओं में संलग्न अमले के हितों का ध्यान रखा गया है। शासकीय सेवकों को लाभान्वित करने के लिए प्राप्त नए सुझावों पर भी अमल किया जाएगा। इस क्रम में ग्रेड पे संबंधी और अन्य सुझावों के लिए आवश्यक हुआ तो समिति गठित की जाएगी।

मुख्यमंत्री उनसे भेंट करने आए अधिकारियों-कर्मचारियों के विभिन्न प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान से आज मुख्यमंत्री निवास में मध्य प्रदेश प्रशासनिक सेवा संघ, मध्य प्रदेश राजस्व अधिकारी संघ और मंत्रालय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने भेंट की। 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter